रेलवे की सौगात: थावे-पटना स्पेशल ट्रेन का 92 फेरों के लिए किया गया अवधि विस्तार

छपरा। पटना जाने के लिए रेलवे के तरफ यात्रियों को सौगात दी गयी है। अब थावे से पटना तक विशेष ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु पूर्व से चलायी जा रही 03215/03216 पटना-थावे-पटना विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 31 दिसम्बर, 2024 तक 92 फेरों के लिये किया जायेगा। इस गाड़ी में जी.एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान का 01 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 19 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेगे।
पटना से 12.10 में खुलेगी ट्रेन:
03215 पटना-थावे विशेष गाड़ी 31 दिसम्बर, 2024 तक पटना से 12.10 बजे प्रस्थान कर फुलवारी शरीफ से 12.22 बजे, पाटलिपुत्र से 12.45 बजे, दीघा ब्रिज हाल्ट से 12.51 बजे, दिघवारा से 13.52 बजे, गोल्डिनगंज से 14.25 बजे, खैरा से 15.13 बजे, मढ़ौरा से 15.32 बजे, मसरख से 15.48 बजे, राजापट्टी से 16.02 बजे, दिघवा दुबौली से 16.17 बजे, सिधवलिया से 16.32 बजे, रतनसराय से 16.47 बजे तथा गोपालगंज से 17.07 बजे छूटकर थावे 17.40 बजे पहुंचती है।
थावे से इतने बजे खुलेगी:
03216 थावे-पटना विशेष गाड़ी 31 दिसम्बर, 2024 तक थावे से 18.25 बजे प्रस्थान कर गोपालगंज से 18.35 बजे, रतनसराय से 18.55 बजे, सिधवलिया 19.12 बजे, दिघवा दुबौली से 19.30 बजे, राजापट्टी से 19.45 बजे, मसरख से 19.57 बजे, मढ़ौरा 20.22 बजे, खैरा 20.38 बजे, गोल्डिनगंज से 21.20 बजे, दिघवारा 21.32 बजे, दीघा ब्रिज हाल्ट से 23.00 बजे, पाटलिपुत्र से 23.10 बजे तथा फुलवारी शरीफ से 23.35 बजे छूटकर पटना 23.45 बजे पहुंचती है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



