छपरा में रोजगार की कर रहें तलाश, यहां लग रहा है मेला, मिलेगी नौकरी

छपरा। रोजगार की तलाश में भटक रहें युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। छपरा में एक बार फिर रोजगार शिविर लगाकर बेरोजगार युवक-यवतियों को नौकरी दी जायेगी। इसको लेकर श्रम संसाधन विभाग द्वारा 9 जनवरी अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा कार्यालय परिसर में (बाजार समिति के नजदीक, प्रेम नगर, कजारिया टाइल्स के सामने, रेडिएंट आईटीआई के बगल में ) एक दिवसीय रोजगार -सह – मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जा रहा है । जिला नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी द्वारा बताया गया कि इस रोजगार शिविर में कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव पद के लिए चैतन्य इंडिया फाइनेंस क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड नियोक्ता कंपनी भाग लेगी ।
कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव पद के लिए न्यूनतम योग्यता दसवीं एवं 12वीं पास होना जरूरी है । न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से 28 वर्ष एवं वेतन 10270 एवं पीएफ ,ईएसआईसी, पेट्रोल इत्यादि की सुविधा दी जाएगी I इनका कार्यस्थल छपरा ,सिवान एवं गोपालगंज होगा। इस रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी अपना बायोडाटा , शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र , फोटो ,आधार कार्ड के साथ आएंगे।
नियोजन शिविर में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन जिला नियोजनालय में हो। नियोजनालय में निबंधन की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है जो कि भारत सरकार के पोर्टल www.ncs.gov.in के माध्यम से होता है। कोई भी अभी स्वयं भी उपरोक्त पोर्टल के माध्यम से अपना निबंधन कर सकता है। अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा में भी निबंधन हेतु संपर्क किया जा सकता है ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



