
छपरा। सारण जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस ने बीते 24 घंटे में बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए 40 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा दिये गये स्पष्ट निर्देश के आलोक में असामाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों तथा शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण एवं परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध को सख़्ती से लागू करने हेतु दिनांक 22.01.2026 को विशेष अभियान चलाया गया।
इस विशेष अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी एवं चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें पुलिस को उल्लेखनीय सफलता मिली।
GangRape: सारण में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
अपराधवार गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
- शराब सेवन के आरोप में – 17 अभियुक्त
- शराब कारोबार में संलिप्त – 03 अभियुक्त
- पोक्सो एक्ट के अंतर्गत – 01 अभियुक्त
- हत्या के प्रयास के मामले में – 05 अभियुक्त
- जुआ अधिनियम के तहत – 10 अभियुक्त
- चोरी के मामले में – 03 अभियुक्त
- पुलिस पर हमला करने के आरोप में – 01 अभियुक्त
यातायात जांच में बड़ी वसूली:
जिले में अपराध नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा को लेकर चलाए गए अभियान के दौरान कुल 49 वाहनों से ₹1,01,500 का जुर्माना वसूला गया।
Life Certificate: अब पंचायतों और प्रखंडों में बनेगा जीवन प्रमाण-पत्र, पेंशन के लिए नहीं लगानी होगी दौड़
बरामदगी का विवरण:
- कुल शराब – 293.70 लीटर
- देशी शराब – 237 लीटर
- विदेशी शराब – 56.70 लीटर
- मोटरसाइकिल – 04
- ताश – 01 सेट
- ट्रैक्टर – 02
- नगद राशि – ₹23,970
कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप
सारण के एसएसपी विनीत कुमार ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब, अपराध और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। सारण पुलिस की इस सख़्त कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप है, वहीं आम नागरिकों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026बिहारPatna Helicopter Joy Ride: अब बिहार की वादियों और विरासत का हवाई सफर, हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होते ही सीटें फुल
- July 14, 2026छपराRation Card: सारण में राशन कार्ड से वंचित परिवारों की होगी घर-घर तलाश, 49 हजार से अधिक बनेगा नया राशन कार्ड
- July 14, 2026छपरासारण में मनरेगा योजनाओं में भ्रष्टाचार पर DDC का बड़ा एक्शन, मुखिया और BDC समेत 7 पर FIR दर्ज
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज



