सारण में 5.84 लाख बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी 125 यूनिट मुफ्त बिजली, 4 लाख ग्राहकों का बिल हुआ जीरो
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया संवाद

छपरा। बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना का विस्तार करते हुए राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 125 यूनिट तक बिजली निःशुल्क देने की घोषणा की है। इस योजना का लाभ उपभोक्ताओं को जुलाई 2025 की खपत के आधार पर अगस्त 2025 के बिल से मिलने लगा है।
मुख्यमंत्री ने राजधानी पटना से घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के साथ संवाद किया। राज्य स्तरीय इस कार्यक्रम की लाइव वेबकास्टिंग सभी जिलों में की गई। सारण जिले में 109 स्थानों पर उपभोक्ता सीधे जुड़कर कार्यक्रम का हिस्सा बने।
25 यूनिट बिजली पर कोई शुल्क नहीं
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं के साथ आज संवाद कार्यक्रम में शामिल पर मुझे खुशी हो रही है। आप जानते ही हैं कि 125 यूनिट बिजली पर कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। 2005 से पहले कोई काम नहीं होता था। बिजली की क्या स्थिति थी? सब जगह बुरा हाल था। यहां तक की पहचान में भी सात से आठ घंटे ही बिजली रहती थी। हमलोग नवंबर 2005 में आएं। इसके बाद बिजली में सुधार के लिए काम किया गया। राज्य के सभी गांव और टोलों में बिजली पहुंचाई गई। 2015 में सात निश्चय के तहत हर घर बिजली योजना लाई गई। 2018 में हर लोगों के घर तक यह बिजली पहुंचा दी गई।
जिले का मुख्य कार्यक्रम भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह, छपरा में आयोजित हुआ। इसमें विधायक जनक सिंह, विधायक डॉ. सीएन गुप्ता, जिलाधिकारी अमन समीर, अपर समाहर्ता, नगर आयुक्त, विद्युत अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता सहित जिला प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। सैकड़ों पुरुष एवं महिला उपभोक्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान उपभोक्ताओं ने हाथ में तख्ती लेकर सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए आभार जताया। सारण जिले में कुल 5,84,420 बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें से लगभग 4 लाख 13 हजार उपभोक्ताओं की मासिक बिजली खपत 125 यूनिट से कम है, जिसके चलते इनका अगस्त माह का बिल पूरी तरह शून्य हो गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 9, 2026छपराSHO Suspended: सारण SSP का बड़ा एक्शन, कर्तव्यों प्रति लापरवाह 3 थानेदारों को किया सस्पेंड
- August 8, 2026छपराछपरा की बेटी ऋषिका सिंह चंदेल की बड़े पर्दे पर दमदार एंट्री, ‘पब्लिक का हीरो’ में लीड एक्ट्रेस के रूप में आएंगी नजर
- August 8, 2026करियर – शिक्षाChhapra Rajendra College: नये विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के खिलाफ शिक्षक-कर्मियों का हल्लाबोल, राजेंद्र कॉलेज में काला फीता बांधकर प्रदर्शन
- August 8, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने एक साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी गोलू गिरी को किया गिरफ्तार



