छपरा में प्रेम प्रसंग में विफल सिपाही ने किया आत्महत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप

छपरा। सारण के डोरीगंज थाना में प्रतिनियुक्त सरकारी चालक ने घर के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। चालक की पहचान चंदन कुमार के रूप में हुई है जो मूल रूप से रोहतास के डेहरी इंद्रपुरी का रहने वाला था। घटना थाना से महज 300 मीटर दूर एक निजी मकान में की है।
चंदन किराए से रहता था। आत्महत्या की खबर मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मृत चालक डोरीगंज थाना क्षेत्र के भैरोपुर चौक के बोल बंम मेडिकल हॉल में एक साल से किराया से रहता था। आत्महत्या की जानकारी रविवार को हुई। घटना की जानकारी थानाध्यक्ष राहुल रंजन को उस वक्त हुई जब चंदन अपनी ड्यूटी पर थाना नहीं पहुंचा। अधिकारी ने उसके मोबाइल पर फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। बार बार फोन नहीं उठाए जाने पर अधिकारी उसके आवास पर पहुंचे और आवाज लगाने लगे।
चालक ने किसी तरह की अंदर से आवाज नहीं दी तो डोरीगंज थानाध्यक्ष राहुल रंजन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राहुल रंजन ने बंद कमरे का वीडियो बनाते हुए दरवाजा तोड़ा गया। चालक चंदन फांसी के फंदे से लटका था। थानाध्यक्ष ने इस घटनाक्रम की सूचना अपने वरीय अधिकारी को दी। जिसके बाद एसपी कुमार आशीष और सदर एसडीपीओ घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुट गए।
एसपी कुमार आशीष ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत हो रहा है। कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। फिलहाल एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच घटना से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस भी गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही स्पष्ट कारणों की जानकारी हो जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 13, 2026Chhapra Rojagar Mela: छपरा में फील्ड ऑफिसर के 60 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
क्राइमApril 13, 2026सारण में मोबाइल से खुला हथियारों राज, पुलिस ने 2 पिस्टल और 25 कारतूस के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार दबोचा
क्राइमApril 13, 2026सारण बालू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, फर्जी चालान से अवैध खनन का खेल बेनकाब
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा में किसान का बेटा ने रचा इतिहास, डिप्टी जेलर से बने नायब तहसीलदार







