छपरा
सारण DM की पहल: आधुनिक सुविधाओं से लैस बनकर तैयार हुआ लाइब्रेरी, कोई भी छात्र कर सकता है पढ़ाई

छपरा। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर की पहल से छपरा में पूर्व से निर्मित भवन में सारण पुस्तकालय की स्थापना की गई है। इस पुस्तकालय को सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) के तहत भारतीय स्टेट बैंक द्वारा विकसित किया गया है। इस पुस्तकालय में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिये सभी तरह की आवश्यक पुस्तकें , अखबार, मैगजीन आदि उपलब्ध रहेंगी। कोई भी छात्र/छात्रा यहाँ बैठकर अध्ययन कर सकते हैं। यहाँ पर पेयजल हेतु आरओ की सुविधा सहित शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
जिलाधिकारी अमन समीर ने शुक्रवार को इस पुस्तकालय भवन का स्थल निरीक्षण कर तमाम व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा निदेश दिया।
अतिशीघ्र इस पुस्तकालय का शुभारंभ किया जायेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारMay 30, 2026NFHS-6 Survey Report: बिहार में ‘डबल हेल्थ संकट’! गांव में कुपोषण, शहरों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा
छपराMay 30, 2026सारण में बनेंगे 13 नये प्रखंड कार्यालय, सोलर-लिफ्ट-जनरेटर से लैस होंगे नए भवन
करियर – शिक्षाMay 29, 2026अब प्राइवेट स्कूलों की नहीं चलेगी मनमानी, जांंच के लिए जुलाई में चलेगा सघन अभियान
छपराMay 27, 2026Chhapra Solar Mela: अपने घर के छत पर लगाइए सोलर, जिंदगी भर पाइए मुफ्त बिजली!







