छपरा में धड़कन क्लिनिक के मदद से 67 हृदय रोगियों का हुआ बाईपास सर्जरी एवं एंजिप्लास्टी

• दो वर्षो में 85 लाख 25 हजार की राशि सरकार से 67 हृदय रोगियों को मदद दिला
• सम्मान समारोह आयोजित कर 67 हृदय रोगियों को किया जाएगा सम्मानित
छपरा। व्यवसायीकरण के इस दौर में धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टरों पर मरीजों से मनमाने पैसे लेने तथा लूट का आरोप लगाना तो आम बात है। लेकिन समाज में कुछ ऐसे भी चिकित्सक है जो समय-समय पर गरीब और असहाय तथा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए फरिश्ता बनकर सामने आते हैं। हम बात कर रहे हैं छपरा शहर के नगरपालिका चौक स्थित धड़कन क्लिनिक के चिकित्सक ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ हिमांशु कुमार की । जिन्होंने आज के दौड़ के सबसे खतरनाक माने जाने वाले बीमारी हृदय रोग से ग्रसित 67 लोगों को नया जीवन देकर धरती के भगवान कहे जानेवाले कहावत को चरितार्थ कर दिया है।
डॉ हिमांशु कुमार ने दो वर्षो में 85 लाख 25 हजार की राशि सरकार से मदद दिलाकर 67 हृदय रोगियों का बाईपास सर्जरी एवं एंजिप्लास्टी कराया है। उन सभी रोगियों के आगे की जीवन में सुख समृद्धि आये इसके लिए धड़कन क्लीनिक के दूसरे स्थापना दिवस के अवसर पर एक सम्मान समारोह आयोजित कर 14 दिसंबर को सम्मानित किया जाएगा। डॉ हिमांशु कुमार ने बताया की किसी भी भेदभाव को भुलाकर जरूरतमंद की मदद करना इंसानियत कहलाती है। अगर किसी को दुख-दर्द है तो बिना किसी हिचक के उसकी सहायता के लिए तैयार रहना चाहिए।
और उन्होंने कहा की किसी के साथ अच्छा करेंगे, बोलचाल अच्छी रखेंगे तो उससे हमारा नाम होगा। लोग सम्मान देंगे और किसी तरह की परेशानी होने पर साथ खड़े होंगे। हर किसी को सामाजिक बदलाव के लिए अच्छी सोच रखना जरूरी है। हम चाहते हैं कि एक अच्छे वातावरण में रहें तो उसके लिए अच्छा बनना भी जरूरी है। उन्होंने कहा की मेरा एक ही उदेश्य है की कोई भी व्यक्ति पैसे के अभाव में इलाज से वंचित ना रहे। उन सभी गरीब असहाय लोगों के लिए धड़कन क्लिनिक के दरबाजा खुला है जो अपना इलाज कराने में असमर्थ है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



