
छपरा। सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में वार्ड पार्षद राजा ठाकुर की सनसनीखेज हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह वारदात उस समय हुई थी जब मृतक के घर में तिलकोत्सव की तैयारियां चल रही थीं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था।
तिलकोत्सव से एक दिन पहले हुई थी हत्या
गौरतलब है कि बीते 25 अप्रैल 2026 को आपसी विवाद में वार्ड पार्षद राजा ठाकुर की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। घटना उस समय हुई जब उनके घर में तिलकोत्सव की तैयारियां चल रही थीं, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। इस संबंध में मांझी थाना कांड संख्या 220/26, दिनांक 25.04.2026 को विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
Crime News: सारण में चाकू गोदकर वार्ड पार्षद की हत्या, आज हीं होना था तिलकोत्सव
एसएसपी ने की थी एसआईटी का गठन
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2 राजकुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने लगातार छापेमारी अभियान चलाते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अनिल यादव (पिता–दशरथ यादव, निवासी–चौनपुर, थाना–मांझी) तथा विवेक कुमार गुप्ता (पिता–शत्रुघ्न गुप्ता, निवासी–गोढा, थाना–मांझी) के रूप में की गई है। दोनों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है। कांड के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच जारी है। सारण पुलिस ने आश्वस्त किया है कि शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 17, 2026छपरा शहर में नाला निर्माण में लापरवाही पर भड़की MLA छोटी कुमारी, अधिकारियों को लगायी फटकार
करियर – शिक्षाMay 17, 2026JPU Chhapra: जेपीयू में चार वर्षीय स्नातक कोर्स में नामांकन शुरू, 50 हजार सीटों पर होगा दाखिला
क्राइमMay 17, 2026Cbyer Crime: बिहार में साइबर गैंग पर बड़ा वार, 1200 फर्जी बैंक खाते सील
करियर – शिक्षाMay 16, 2026सारण के युवाओं को विदेश में नौकरी का बड़ा मौका, 2 लाख रूपये मिलेगी सैलरी







