छपरा में नौकरियों की भरमार, रेल पहिया और रेल इंजन कारखाना में नौकरी का सुनहरा अवसर
छपरा। अगर आप बेरोजगार है और नौकरी की तलाश में है तो अब आपकी तलाश पूरी होने वाली है। छपरा में रोजगार मेला आयोजित कर बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया करायी जायेगी। 20 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन राजेन्द्र स्टेडियम, छपरा में किया जाएगा।
रेल पहिया कारखाना बेला, रेल इंजन कारखाना मढ़ौरा में नौकरी:
इस रोजगार मेला में तकनिकी एवं गैर तकनिकी क्षेत्र की देश की नामी कम्पनियां भाग ले रही है। रोजगार के इच्छुक अभियर्थी इस रोजगार मेला में भाग लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। इस रोजगार मेला में स्थानीय कम्पनी रेल पहिया कारखाना बेला, रेल इंजन कारखाना मढ़ौरा, अखण्ड जयोति आँख अस्पताल मस्तीचक, ऋषभ ऑटोमोबाइल छपरा, सीटी कार्ट छपरा, इत्यादि कम्पनियां भाग ले रही हैं।
योग्यता और सैलरी:
रोजगार मेला में भाग लेने हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक, Diploma, B-tech होना आवश्यक है। वेतन न्यूनतम 12500-27500 रुपये तक होगा ।
ऑनलाइन करें निबंधन:
नियोजन मेला में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन नियोजनालय में हो।नियोजनालय में निबंधन की प्रक्रिया ऑनलाईन कर दी गयी है जो कि भारत सरकार के पोर्टल (www.ncs.gov.in) के माध्यम से होता है। कोई भी अभ्यर्थी घर बैठे अपना निबंधन इस पोर्टल के माध्यम से कर सकता है। साथ ही अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा कार्यालय में भी ऑनलाईन निबंधन हेतु संपर्क किया जा सकता है। अभ्यर्थी अपना नियोजनालय निबंधन इस पोर्टल पर आवश्यक रूप से करा लेंगे। नियोजन कैम्प में भी ऑनलाईन नियोजनालय निबंधन की व्यवस्था रहेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 21, 2026छपरासोनपुर मेले में जाने से पहले जान लें ट्रैफिक का नया नियम! 22 से 28 नवंबर तक बदले रहेंगे कई रास्ते, पुराने गंडक पुल पर भी पाबंदी
- November 20, 2026छपरासारण में प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक अब गिरफ्तार, 6 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने बचाई थी जान
- November 20, 2026क्राइमसारण में नशे के कारोबार पर पुलिस का प्रहार, शराब के 5 कारोबारी समेत 27 गिरफ्तार
- November 20, 2026छपरासोनपुर मेले में झूलों की रंगीन दुनिया करेगी पर्यटकों का स्वागत, ब्रेक डांस से ड्रैगन ट्रेन तक होगा रोमांच का सफर



