
पटना। पटना के गर्दनीबाग एकीकृत खेल सुविधाओं के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। लगभग 9.64 एकड़ भूमि पर इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए 28.66 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। भवन निर्माण विभाग की ओर से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। इसमें 10 मुख्य पिचें बनाई जाएंगी। इसके अलावे 5 पिचें खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए बनाई जाएंगी जो यह सुनिश्चित करेगा कि खिलाड़ियों को खेल और अभ्यास के लिए सर्वोत्तम सुविधाएं मिलें।
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 60×70 मीटर का क्रिकेट ग्राउंड विकसित किया जाएगा। यहां दर्शकों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था होगी। इसके अतिरिक्त 36×18 मीटर के दो इनडोर क्रिकेट अभ्यास हॉल बनाए जाएंगे।
कॉम्प्लेक्स में क्रिकेट के अलावा बास्केटबॉल, वॉलीबॉल जैसी अन्य खेल सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। परिसर में दो मंजिला, 6000 वर्ग फीट का प्रशासनिक ब्लॉक, जिम, शौचालय, टीम रूम और रेस्तरां जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
क्रिकेट ग्राउंड के आसपास 1,20,900 वर्ग फीट का हरित लैंडस्केप क्षेत्र विकसित किया जाएगा। वाहन पार्किंग के लिए 8,388 वर्ग फीट का कार पार्किंग क्षेत्र और 4,000 वर्ग फीट का दोपहिया पार्किंग क्षेत्र होगा। परिसर में 6 मीटर चौड़ा ड्राइववे भी बनाया जाएगा, जो आवागमन को सुगम बनाएगा।
भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कॉम्प्लेक्स अत्याधुनिक तकनीकों और सुविधाओं से लैस होगा, जो खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करेगा। भवन निर्माण विभाग बिहार में खेल अवसंरचना को मजबूत करने के लिए दृढ़संकल्पित है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



