छपरा में 4000 रूपये वाला फाइब्रोस्कैन जांच मुफ्त में होगा, 4 अगस्त को लगेगा नि:शुल्क शिविर
छपरा। शहर के नगरपालिका चौक स्थिति यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल परिसर में हॉस्पिटल के वरीय चिकित्सक हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ हिमांशु कुमार के द्वारा रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि निःशुल्क चिकित्सा शिविर में पटना एमस के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ राहुल कुमार सेवा देंगे। जिसमें पेट रोग, लिवर रोग, सिरोसीस, फैटी लिवर, हेपराइटिस, कब्ज एवं लिवर फैट के सम्पूर्ण रोगों के मरीज मिल सकते है।
उन्होंने बताया कि फाइब्रोस्कैन जांच का मार्केट में चार हजार लगता है जिसका शिविर में निःशुल्क किया जाएगा। एंडोस्कोपी जांच में 50 % की छूट मिलेगा। हेपेटाइटिस B- और c की निःशुल्क जांच होगी।
उन्होंने कहा कि फाइब्रोस्कैन जांच की सुविधा छपरा में उपलब्ध नहीं है जिसके कारण लोगों को पेट, लिवर की समस्या होने पर पटना की रुख मोड़ना पड़ता है जो की गरीब असहाय लोगों को काफी दिक्क़तो का सामना करना पड़ता है.
इसीलिए यह सब सुविधा के साथ पटना के प्रसिद्ध गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ राहुल कुमार को बुलाया गया है की छपरा के लोगों को बेहतर सुविधा निःशुल्क उपलब्ध हो सके। शिविर सुबह 11 बजे से शाम 04 बजे तक चलेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



