सारण की बेटी नाजिया ने देश का कठिनतम परीक्षा सीएसआईआर क्रैक किया

85 वां ऑल इंडिया रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया
दो बेटियों की परवरिश और घर की जिम्मेवारी उठाते हुए किया कारनामा
छपरा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद हेतु यूजीसी के द्बारा संपन्न देश के प्रतिष्ठित व कठिनतम ज्वाइंट सीएसआईआर परीक्षा को सारण की बेटी नाजिया हसन ने क्रैक करने में सफलता हासिल की है। नाजिया ने देश भर में 85 वाँ रैंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परचम बुलंद किया है। नाजिया ने अपने तीसरे प्रयास में उक्त सफलता हासिल की है। शहर के जीनत मंजिल, करीमचक, राहत रोड निवासी स्व. रशीद अहमद उर्फ पुन्नु व माता नसीम बानो के तीन बेटों के बाद जन्मी नाजिया बचपन से ही मेधावी रही हैं। छपरा से ही उन्होंने प्रारम्भिक से पीजी स्तर तक की पढ़ाई अपने दम पर पूरी की। पीजी में पढ़ते हुए उन्होंने इंटर और स्नातक स्तर तक की छात्राओं को साइंस विषय का ट्यूशन भी दिया।
नाजिया लक्ष्य निर्धारित कर सतत प्रयास और सेल्फ स्टडी को सफलता की कुंजी मानती हैं। उन्होंने बताया कि परिवार के सभी लोग सेल्फ मेड हैं। बड़े भाई अराफात रिम्स से एमबीबीएस व एमडी करने के बाद सऊदी अरब के शाही अस्पताल में सीनियर डाक्टर हैं। दूसरे भाई फिरोज मनोविज्ञानी हैं तो तीसरे भाई नदीम कालीन के अंतरराष्ट्रीय मार्केटिंग में हैं। वहीं नाजिया के पति कलीम अहमद एसबीआई के आरबीओ छपरा में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। नाजिया कुशल गृहणी और दो बेटियों की मां हैं।
उन्होंने कहा कि पति और भाइयों से प्रेरित होकर उच्च लक्ष्य निर्धारित किया। परिवार की पूरी जिम्मेदारी उठाते हुए उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी। माता पिता के आशीर्वाद और गुरुजनों के विश्वास से सफलता मिली। उन्होंने अपनी शिक्षा में गाइड और गुरु प्रोफेसर डॉ. राकेश प्रसाद का महत्वपूर्ण योगदान माना। साथ ही सीएसआईआर के तैयारी में सही मार्गदर्शन के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मो. वसीम एवम डॉक्टर हादिया हुसैन को धन्यवाद दिया। नाजिया की सफलता पर शहजाद अहमद, इर्शाद अहमद, शाहिद जमाल, नदीम अहमद, फहीम अहमद, नकीब अहमद, रेहान अहमद, डॉ मुअज्जम अज्म आदि ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाइ दिया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमJune 1, 2026Saran Crime News: फरार अभियुक्तों की अब खैर नहीं! 24 घंटे में 48 वारंटियों को पुलिस ने दबोचा
क़ृषिJune 1, 2026बिहार में शुरू हुआ ‘खेत बचाओ अभियान’, 800 कृषि सखी करेंगी किसानों को जागरूक
छपराJune 1, 2026MLC प्रत्याशी डॉ राहुल राज की पहल से बढ़ी शिक्षकों की उम्मीद, शिक्षा मंत्री के सामने रखी बड़ी मांग
बिहारJune 1, 2026बिहार में शराबबंदी के बावजूद 16.5% लोग पी रहे शराब, सरकारी दावों पर उठे सवाल







