छपरा में बाइक पार्किंग को लेकर हुई चाकूबाजी में एक युवक मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

छपरा। छपरा शहरी क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर झड़प हो गई। दो गुटों में हुई जमकर झड़प और चाकूबाजी में एक व्यक्ति की मौत हो गई । जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। बाइक लगाने को लेकर उत्पन्न विवाद में दोनों गुट आपस में उलझ गए। घटना नगर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के समीप छोटा तेलपा में घटित हुआ है। जिसमें मृतक की पहचान दीपक ठाकुर (22वर्ष) पिता स्व रामनाथ ठाकुर के रूप में हुई है। मृतक का मार्च महीने शादी होने तय हुआ था।
दोनों गुट में हुई मारपीट के बाद एक गुट द्वारा दूसरे गुट पर चाकू से हमला कर दिया गया। जिसके बाद अनान फ़ानन में सभी घायलों को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मौत की घोषणा के बाद परिजनो में चीखपुकार मच गया। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतक के बड़े भाई पवन ठाकुर ने बताया कि बुधवार के शाम में बाइक पार्किंग को लेकर दोनों पड़ोसी में विवाद हुआ था लेकिन स्थानीय लोगों के पहल पर और समझने के बाद मामला शांत हो गया। लेकिन आज गुरुवार को फिर से पड़ोसियों द्वारा बस बल्ले के साथ दरवाजा के सामने घेरा जाने लगा। जिसके बादकमेरे परीजनो द्वारा इसका बिरोध किया गया। जिसमे दूसरे पक्ष के लोगो द्वारा मारपीट करए हुए चाकू से वार किया जाने लगा। जिसमे पांच लोग घायल हो गए । आसपास के लोगो द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया ।जहाँ एक दीपक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के समीप आपसी विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतक के परिजनों के आवेदन के आधार पर प्रथमिकी दर्ज की जा रही है। फ़िलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 25, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में चोरी कांड में 17 वर्षों से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी



