Saran News: कर्तव्य के प्रति लापरवाह इंस्पेक्टर से SSP ने छीनी थानेदारी, कर दिया लाइन हाजिर
मशरक थानाध्यक्ष रणधीर कुमार लाइन हाजिर

छपरा। कर्तव्य के प्रति लापरवाही, आदेश उल्लंघन और अनुशासनहीनता जैसे गंभीर आरोपों के कारण मशरक थानाध्यक्ष पु०नि० रणधीर कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के द्वारा पुलिस उप-महानिरीक्षक, सारण क्षेत्र से अनुमोदन प्राप्त कर की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त के अग्रसारण में लापरवाही
मशरक थाना कांड संख्या–367/25 (दिनांक–27.08.2025) में गिरफ्तार अभियुक्त की गिरफ्तारी उपरांत उसके अग्रसारण (फॉरवर्डिंग) में गंभीर लापरवाही बरती गई थी। जांच में यह पाया गया कि थानाध्यक्ष ने कनीय स्तर के पदाधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान नहीं किया। इतना ही नहीं, थाना स्तर पर समस्या उत्पन्न होने पर उन्होंने उसे कनिष्ठ अधिकारियों के भरोसे छोड़ दिया। जांच प्रतिवेदन में इसे कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, आदेश उल्लंघन और मनमानेपन की श्रेणी में माना गया।
सारण SSP की कार्रवाई से अपराधियों की शामत, 152 अभियुक्तों को भेजा सलाखों के पीछे |
पूर्व में भी रहे विवादों में घिरे
यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी मशरक थाना कांड संख्या–299/25 में गिरफ्तार अभियुक्त की अदला-बदली का मामला सामने आया था। साथ ही पुलिस निरीक्षक, मशरक अंचल के साथ अनुशासनहीन व्यवहार का आरोप भी लगा था। इन मामलों पर थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन अब तक उन्होंने कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया।
जांच के बाद हुई कार्रवाई
इन आरोपों की जांच पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), सारण द्वारा की गई थी। जांच रिपोर्ट को संज्ञान में लेते हुए पुलिस उप-महानिरीक्षक, सारण क्षेत्र से अनुमोदन प्राप्त किया गया। इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण ने आदेश जारी कर पु०नि० रणधीर कुमार को मशरक थानाध्यक्ष पद से हटाकर पुलिस केंद्र, सारण में लाइन हाजिर कर दिया।
ATS और होमगार्ड जवानों का बढ़ा भत्ता, सरकार के कदम से मनोबल हुआ मजबूत |
लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं
सारण एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने इस कार्रवाई के माध्यम से स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता, आदेश उल्लंघन और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस बल से अपेक्षा है कि प्रत्येक पदाधिकारी कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा और पारदर्शी पुलिसिंग के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



