छपरा में ओम इंटरप्राइजेज गैस एजेंसी के कर्मियों ने मालिक के खिलाफ किया प्रदर्शन

छपरा। छपरा शहर के बस स्टैंड स्थित ओम इंटरप्राइजेज गैस एजेंसी के मालिक अभिषेक सिंह उर्फ सोनू के द्वारा एक कर्मी को गाली गलौज एवं मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के विरुद्ध एक दर्जन से अधिक कर्मियों ने मालिक के विरुद्ध जमकर विरोध प्रदर्शन किया। भगवान बाजार थानाध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की।कर्मी अखिलेश्वर प्रसाद ने कहा कि गैस एजेंसी पर गोदाम इंचार्ज के पद पर पिछले 27 वर्षो से काम रहा हूँ। आज सुबह सात बजे ड्यूटी गया तो मैनेजर देवानंद सिंह ने कहा कि मालिक अभिषेक सिंह उर्फ सोनू आपको छपरा शहर के छात्रधारी स्थित आवास पर बुलाए हैं।
जब मै मालिक के आवास पर गया तो मालिक ने गाली-गलौज करते हुए लपर – थप्पड़ एवं चप्पल से मारपीट की और कहा कि तुम एजेंसी में गुट बाजी कर रहे हो,तुम्हारा हत्या करा देंगे और लाश गंगा में फेकवा देंगे। उन्होंने कहा इस घटना के बाद मैं काफी भयभीत हूं। साथ ही कर्मी के समर्थन में आए कमलेश प्रसाद, प्रिंसु राजभर, हरी कृष्णा प्रसाद ने कहा कि पिछले 16, 20 एवं 30 वर्षो से हम लोग काम कर रहे है, वर्तमान समय में मालिक द्वारा मासिक वेतन तीन हजार रुपए दिए जाते है। वो भी 45 दिन पर एक माह का वेतन दिया जाता है।
समय पर वेतन की मांग करने पर मालिक द्वारा गली-ग्लौज एवं मारपीट किया जाता है,साथ ही उन्होंने कहा की छूटी रहने पर मालिक द्वारा पैसे काट लिए जाते है।उन्होंने ने कहा कि मालिक द्वारा हम लोगो को प्रताड़ित किया जाता है और बंधुआ मजदूर समझा जाता है।
इस दौरान कर्मी अखिलेश्वर प्रसाद ने बताया कि मालिक पर कार्रवाई करने के लिए लिखित आवेदन भगवान बाजार थानाध्यक्ष को दे दिया गया है अगर भगवान बाजार थानाध्यक्ष कार्रवाई नहीं करते हैं तो हम लोग डीएसपी,एसपी एसडीएम एवं डीएम से मिलकर इसकी शिकायत करेंगे।
इस संबंध में भगवान बाजार थानाध्यक्ष से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि गैस एजेंसी मालिक के तरफ से एक आवेदन आया है और कर्मियों की तरफ से भी आवेदन दिया गया है मामले की जांच की जा रही है। विरोध प्रदर्शन करने वाले में कर्मी गोदाम मैनेजर अखिलेश्वर प्रसाद,अजय कुमार यादव,सोनू कुमार, कमेलश प्रसाद,रविन्द्र राय, हरी कृष्णा प्रसाद,जय शंकर पंडित,श्री भगवान राजभर, पिंटू राजभर,अनीश कुमार प्रसाद,बबलू कुमार यादव,गोलू कुमार,श्रीराम प्रसाद प्रदूमन प्रसाद,भेंडर श्रीराम प्रसाद,सुमेश्वर प्रसाद, हरेराम कुमार सहित दर्जनों गैस एजेंसी कर्मी मौजूद रहे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



