सारण के सिक्की आर्ट से बनी वस्तुओं को राष्ट्रीय स्तर मिलेगी पर पहचान

छपरा। जिला पदाधिकारी अमन समीर ने मांझी प्रखंड के बरेजा सिक्की आर्ट से बनी वस्तुओं को देखने पहुंचे। वहां जीविका की दीदीओं के द्वारा सिक्की आर्ट के जरिए बनाए गए विभिन्न प्रकार की वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया था। बनाए गए वस्तुओं के प्रदर्शनी के निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी जीविका को इस संबंध में कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित जीविका की दीदीओं को सिक्की आर्ट के जरिए बनाए गए विभिन्न वस्तुओं को और अधिक आकर्षक एवं चमकदार बनाने हेतु और अधिक प्रयास करने को कहा। लोकप्रिय एवं दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं को प्रोडक्ट में शामिल करने को भी कहा। इस संबंध में उपयोग किए जाने वाले सिक्की घास को उगाने हेतु सरकार के स्तर से भी मदद करने का आश्वासन दिया गया।
उन्होंने उपस्थित जीविका की दीदीओं से इस संबंध में पूछा कि सिक्की घास उगाने के लिए कितने जगह की आवश्यकता होगी।जमीन उपलब्ध करा दिए जाने के पश्चात उत्तम गुणवत्तापूर्ण सिक्की आर्ट के जरिए विभिन्न वस्तुओं के निर्माण में आसानी होगी। उगाए गए घास को रखने हेतु स्टोरेज का भी निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए जगह चिन्हित करने का भी निर्देश दिया गया। सबसे महत्वपूर्ण बनाये गए वस्तुओं को असरदार मार्केटिंग के जरिए देश के विभिन्न कोनों में पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।
इसके लिए मार्केटिंग के विशेषज्ञों की भी सहायता लिए जाने की बात बताई गई। मार्केटिंग के जरिए बनाए गए वस्तुओं को उचित दाम मिल सकेगा। इससे जीविका के दीदीओं को रोजगार के साथ अपनी कला को प्रदर्शित करने का भी अवसर मिलेगा। इस संबंध में एक विस्तृत कार्य योजना एक महीने के अंदर बनाने का निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया। बनाये गए कार्य योजना को बिहार सरकार के पास अप्रूवल के लिए भेजा जाएगा। ताकि आवश्यक मदद सरकार से प्राप्त की जा सके।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



