होली में घर आने वाले यात्रियों को रेलवे का तोहफा, लोकमान्य तिलक से बनारस तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेल न्यूज डेस्क। रेलवे प्रशासन द्वारा होली त्यौहार के अवसर पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 01053/01054 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्वि-साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12 एवं 13 मार्च, 2025 को तथा बनारस से 13 एवं 14 मार्च, 2025 को 02 फेरों के लिये किया जायेगा।
01053 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस द्वि-साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 12 एवं 13 मार्च, 2025 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12.15 बजे प्रस्थान कर ठाणे से 12.38 बजे, कल्याण जं. से 12.55 बजे, इगतपुरी से 14.45 बजे, नासिक रोड से 15.15 बजे, जलगांव जं. से 18.48 बजे, भुसावल से 19.15 बजे, खंडवा से 21.00 बजे, दूसरे दिन पिपरिया से 00.52 बजे, नरसिंहपुर से 01.55 बजे, मदन महल से 03.25 बजे, कटनी से 04.50 बजे, मैहर से 06.40 बजे, सतना से 07.15 बजे, मानिकपुर से 09.02 बजे तथा प्रयागराज छिवकी से 11.05 बजे छूटकर बनारस 16.05 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 01054 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्वि-साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 13 एवं 14 मार्च, 2025 को बनारस से 20.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन प्रयागराज छिवकी से 02.00 बजे, मानिकपुर से 04.22 बजे, सतना से 05.35 बजे, मैहर से 05.57 बजे, कटनी से 07.10 बजे, मदन महल से 09.40 बजे, नरसिंहपुर से 10.55 बजे, पिपरिया से 12.20 बजे, खंडवा से 18.13 बजे, भुसावल से 20.15 बजे, जलगांव जं. से 20.42 बजे, नासिक रोड से 23.40 बजे, तीसरे दिन इगतपुरी से 01.15 बजे, कल्याण जं. से 02.50 बजे तथा ठाणे से 03.13 बजे छूटकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 04.40 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 09, शयनयान श्रेणी के 06, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 03 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट
छपराMarch 10, 2026छपरा में खुले में मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध, बिना लाइसेंस वाले दुकानदारों पर गिरेगी गाज
क्राइमMarch 10, 2026Crime News: सारण में घर में घूसकर लूटपाट के दौरान अपराधियों ने चाकू गोदकर की महिला की हत्या
करियर – शिक्षाMarch 10, 2026Job Mela Chhapra: छपरा में 200 युवाओं को मिलेगा नौकरी का सुनहरा मौका, दो कंपनियों में होगी भर्ती







