
बिहार डेस्क: मुजफ्फरपुर में महिला कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) ने सहकर्मियों पर गंदे कमेंट करने का आरोप लगाया है। साथ ही एक ANM पर लोगों से छेड़खानी करवाने का भी आरोप लगाया। CHO ने आरोप लगाते हुए कहा कि एएनएम बोलती है लिपस्टिक और बाल में तेल लगाकर आओ। यह घटना कुढ़नी PHC के माड़ीपुर हेल्थ सेंटर का है। यहां तैनात महिला CHO ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में कुढ़नी पीएचसी प्रभारी डॉ राजेश कुमार को लिखित शिकायत भी की है। महिला CHO ने कहा कि उनकी शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और इस दिशा में उचित कार्रवाई की जाए। इधर, CHO की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन डॉ यूसी शर्मा ने जांच के आदेश दिए हैं।
सिविल सर्जन ने कहा कि CHO के लिखित शिकायत के आधार पर मामले की जांच करवाई जा रही है। कुढ़नी पीएचसी के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया गया है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।इधर, स्वास्थ्य अधिकारियों के जांच में यह भी पता चला है कि एएनएम द्वारा लगातार समय पर सीएचओ को आने के लिए कहा जा रहा था। एएनएम का कहना है कि वह और अस्पताल के अन्य स्टाफ जब समय पर आती हैं आप ही उसी समय पर आइए। इसी बात को लेकर दोनों के बीच में कहा सुनी हुई है। सीएचओ ने शिकायत की है। उसके आरोपों की जांच कुढ़नी पीएचसी प्रभारी से करवाई जा रही है। जांच के बाद प्रभारी प्रतिवेदन सौंपेंगे। इधर, महिला CHO ने कहा कि एएनएम उनके कपड़ो पर कमेंट करती है।
इतना ही नहीं कुछ लड़कों को बुलवाकर छेड़खानी करवाती है और धमकी दिलावती है। एएनएम बोलती है लिपस्टिक और बाल में तेल लगाकर आओ। मुझसे पहले सेंटर पर आकर बैठो। सुबह 8 बजे आओ और शाम को 6 बजे जाओ। देर शाम कुछ होगा तो वो तुम समझो। तुम मैनेजर के पास जाओगी तो भी मेरा कोई कुछ नही बिगाड़ेगा। इससे वह मेंटली डिस्टर्ब हो रही है। उन्होंने सेंटर बदलने के लिए प्रभारी से आग्रह भी की है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद
- October 22, 2026छपराछपरा में तनिष्क का धमाकेदार धनतेरस ऑफर, सोने के गहनों पर 20% और डायमंड पर 25% तक की छूट



