रेलवे ने 1 महीने में बिना यात्री किराए के कमा लिये ₹14,798 करोड़ रूपये

नई दिल्ली. भारतीय रेलवे की जून में माल ढुलाई से आय सालाना आधार पर 11.12 प्रतिशत या 1,481 करोड़ रुपये बढ़कर 14,798.11 करोड़ रुपये रही है. एक साल पहले इसी महीने में यह आंकड़ा 13,316.81 करोड़ रुपये था.
रेलवे बोर्ड ने बयान में कहा, ‘‘जून, 2024 के दौरान, 13.54 करोड़ टन की शुरुआती माल ढुलाई हासिल की गई है, जबकि जून, 2023 में यह आंकड़ा 12.30 करोड़ टन था, जो सालाना आधार पर लगभग 10.07 प्रतिशत की वृद्धि है.’’
बयान में कहा गया कि जून में 14,798.11 करोड़ रुपये का माल ढुलाई राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि जून, 2023 में 13,316.81 करोड़ रुपये की माल ढुलाई आय हुई थी. इस तरह सालाना आधार पर लगभग 11.12 प्रतिशत की वृद्धि हुई.
रेलवे मंत्रालय के अनुसार इस वर्ष जून में रेलवे ने 6.02 करोड़ टन कोयला, 88.2 लाख टन आयातित कोयला, 1.50 करोड़ टन लौह अयस्क, 53.6 लाख टन पिग आयरन और तैयार स्टील, 75.6 लाख टन सीमेंट, 52.8 लाख टन क्लिंकर, 42.1 लाख टन खाद्यान्न, 53 लाख टन उर्वरक और 41.8 लाख टन खनिज तेल की ढुलाई की.
मंत्रालय ने कहा, ‘माल ढुलाई के लिए तैयार रहो’ मंत्र का पालन करते हुए आईआर (भारतीय रेलवे) ने कारोबारी सुगमता के साथ ही प्रतिस्पर्धी कीमतों पर सेवा वितरण में सुधार के लिए लगातार कोशिश की है.”
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 1, 2026मजदूर दिवस पर न्याय की हुंकार: “सशक्त मजदूर, सशक्त राष्ट्र” का संकल्प
करियर – शिक्षाApril 30, 2026Chhapra Rojagar Mela: छपरा के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका, बजाज संस में 83 पदों पर वैकेंसी
देशApril 30, 2026वर्षों पुराने केस अब जल्द होंगे खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने लाया ‘समाधान समारोह-2026’
बिहारApril 30, 2026Electric Bus Services: बिहार में दौड़ेगी AC वाली 400 ई-बसें, राजगीर से पूर्णिया तक होगा बदलाव







