सोनपुर मेला में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी जायेगी सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

छपरा। विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही विभाग के माध्यम से मेला क्षेत्र में प्रतिदिन नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मनोरंजक तरीके से कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है।
मंत्री, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग माहेश्वर हजारी ने सोनपुर मेला में लगाये गए विभागीय प्रदर्शनी का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा इस मेले में पूर्व के वर्षों से ही विभिन्न माध्यमों से सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जा रही है। इस वर्ष विभाग द्वारा मेला में लगाये गये प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही प्रतिदिन विभाग से सम्बद्ध कला जत्था द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। मुख्य सांस्कृतिक मंच पर भी विभाग के कलाकारों द्वारा प्रतिदिन प्रस्तुति दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास समाज की अंतिम पंक्ति के लोगों तक जानकारी पहुँचा कर उन्हें सशक्त बनाना है ताकि विभिन्न योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सके।
प्रदर्शनी के उद्घाटन के उपरांत मंत्री ने मुख्य सांस्कृतिक मंच पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध कला जत्था की प्रस्तुति का अवलोकन किया तथा कलाकारों की हौसला अफजाई की।
इस अवसर पर निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग बिहार वैभव श्रीवास्तव, अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर आशीष कुमार , उपनिदेशक जनसंपर्क सारण प्रमंडल रविन्द्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी, विभागीय कर्मी, कला जत्था के सदस्यगण उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 21, 2026क्राइमChhapra Court: दहेज के लिए बहू की हत्या, पति-देवर और सास 7 साल की सजा, 60-60 हजार रूपये जुर्माना
- July 21, 2026बिहारReels Creators: बिहार के इन्फ्लुएंसर्स के लिए सुनहरा मौका! श्रावणी मेले का वीडियो बनाकर जीत सकते हैं 3 लाख रुपये
- July 21, 2026क्राइमChhapra Crime News: वाहन जांच में देशी कट्टा के साथ तीन युवक गिरफ्तार, बाइक और दो मोबाइल भी जब्त
- July 21, 2026क्राइमCyber Crime: साइबर अपराध के खिलाफ सारण पुलिस की मुहिम, स्कूल-कॉलेजों में छात्रों को पढ़ाया डिजिटल सुरक्षा का पाठ



