रिविलगंज में संदिग्ध परिस्थिति में सड़क किनारे मिला युवक का शव

छपरा। सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के छपरा माँझी मुख्य मार्ग पर बौजुटोला गांव के समीप सड़क किनारे एक युवक अचेत अवस्था में सोमवार को सुबह में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना 112 पर कॉल कर दिया। जिसके बाद रिविलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एंबुलेंस जाकर युवक को अस्पताल में लाई तब तक उसकी मृत्यु हो गयी थी। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची रिविलगंज पुलिस ने मृतक के गले में लगे आईकार्ड से उसकी पहचान कर इसकी सूचना उसके घर वाले को दी। इसकी सूचना मिलने के बाद घर वाले रिविलगंज अस्पताल पहुंचे और दहाड़ मारकर रोने लगे। युवक की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के बीरन परसा गांव निवासी चंदेश्वर राय के 36 वर्षीय पुत्र पप्पू यादव के रुप में हुई है। परिजनों ने बताया कि पप्पू गोरखपुर जंक्शन पर भेंडर का काम करता था। सुबह गोरखपुर जंक्शन जाने के लिए घर से निकला था। उसके कुछ घंटे बाद सूचना मिली कि उनकी मुत्यु हो गई है।
पुलिस ने बताया कि इसकी मौत कैसे हुई है इसकी वजह पता नहीं चल रहा है। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम कराने के बाद ही हो पायेगा। लेकिन परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को लेकर चले गए। पप्पू अपने घर का एक मात्र कमाऊ व्यक्ति था और परिवार का भरण पोषण करता था। पप्पू यादव की दो बेटी और एक बेटा है। पत्नी और पूरे परिवार का रो कर बुरा हाल है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 16, 2026बिहारSmart Meter Rollout: बिहार में 1.30 करोड़ और उपभोक्ताओं के घर लगेगा स्मार्ट प्रीपेड मीटर
- August 15, 2026क्राइमसारण में बोलबम की आड़ में अंतरजिला शराब तस्करी का भंडाफोड़, लाखों की अंग्रेजी शराब के साथ 8 गिरफ्तार
- August 15, 2026छपराट्रायल में ही फेल हुआ रिविलगंज का विद्युत शवदाह गृह, करोड़ों की योजना, पहला टेस्ट में ही फेल
- August 14, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में राहगीरों को निशाना बनाकर लूटने वाले संगठित गिरोह के 7 बदमाश गिरफ्तार



