छपरा के जनक यादव लाइब्रेरी की बदलेगी तस्वीर, आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

छपरा। सारण के जिलाधिकारी अमन अमीर के द्वारा जनक यादव वाचनालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के जिलाधिकारी ने बताया कि जनक यादव वाचनालय को समुन्नत वाचनालय के साथ-साथ पुस्तकालय की सुविधा से भी लैस किया जाएगा।ताकि जिला के छात्र-छात्राओं के लिए पढ़ाई करने एवं विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी हेतु पठन-पाठन के लिए अनुकूल माहौल वाला भवन मिल सके।
जिलाधिकारी के द्वारा छपरा में पुस्तकालयों की कमी को देखते हुए जनक यादव वाचनालय को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर विद्यार्थियों को पढ़ाई हेतु उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
वर्तमान में भवन परिसर में अनुपयोगी रद्दी सामानों को हटवाकर साफ-सफाई करवाने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि वाचनालय अपने प्रयोजन में सफल नही हो पा रहा है। वाचनालय में बंद कमरों को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में खुलवाकर इन्वेंटरी बनवाने का निदेश उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी सदर छपरा को दिया गया।
जिलाधिकारी के पहल से प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पढ़ने हेतु अनुकूल वातावरण वाला वाचनालय एवं पुस्तकालय शीघ्र ही उपलब्ध हो सकेगा। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्वशिक्षा अभियान अनुमंडल पदाधिकारी सदर छपरा, विशेष कार्य पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 26, 2026सारण में बड़ा हादसा: सरयू नदी में डूबे 3 सगे भाई, दो को बचाया गया, एक लापता
बिहारMay 26, 2026Bihar Darshan: बिहार सरकार का नया फरमान, अफसरों को परिवार संग करना होगा पर्यटन भ्रमण
Railway UpdateMay 26, 2026Summer Special Train: छपरा के रास्ते आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
छपराMay 26, 2026सारण में बाढ़ का खतरा! प्रशासन ने शुरू की बड़ी तैयारी, जानिए क्या-क्या इंतजाम हुए







