अपडेट : छपरा में नाव पर सवार थे 19 लोग, 10 व्यक्ति जान बचाकर बाहर निकलें, 9 डूबे

छपरा। सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के मटियार घाट पर हुई नाव हादसे में नौ लोग डूबे गए। जिसमें से अब तक दो लोगों का शव बरामद कर लिया गया है। सारण के जिला अधिकारी अमन समीर ने इसकी पुष्टि की है। जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि नाव पर कुल 19 लोग सवार थे। नाव जब पलटी तो 10 लोग किसी तरह से अपनी जान बचाकर बाहर निकल गए। लेकिन नौ लोग डूब गए। जिसमें से अब तक दो लोगों का शव बरामद किया गया है।
अभी भी 7 लोग लापता बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश एसडीआरएफ की टीम कर रही है। घटना स्तर पर सारण के जिलाधिकारी, एसपी समेत कई थाने की पुलिस और एसडीओ पहुंचकर कैंप कर रहे हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि यह सभी व्यक्ति किसान है खेत में काम कर कर शाम को वापस लौट रहे थे तभी यह घटना घटित हुई है। बताया जा रहा है की क्षमता से अधिक लोग सवार हो गए जिस कारण यह नाव दुर्घटना हुई है।
शाम के वक्त होने के कारण सभी लोग एक छोटे नाव पर सवार हो गए तभी मटियार घाट के पास यह नाव दुर्घटना हो गई जिसमें नौ लोग डूब गए जबकि 10 व्यक्ति किसी तरह से जान बचाकर बाहर निकल गए। अब तक 2 शव बरामद किए गए हैं। लापता सात लोगों की तलाश जारी है। घटनास्थल पर मेडिकल टीम तैनात कर दिया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



