Special Train: थावे जंक्शन से मढौरा-मशरक के रास्ते पटना तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
तीन जिलों के यात्रियों को मिलेगा फायदा

छपरा | यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने पटना-थावे-पटना विशेष ट्रेन संख्या 03215/03216 के संचालन को 1 जुलाई से 30 सितम्बर 2025 तक के लिए बढ़ा दिया है। पहले यह ट्रेन 30 जून 2025 तक ही चलाई जा रही थी, लेकिन अब 92 अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे।
सोनपुर को मॉल्टी-मॉडल प्लेस के रूप में किया जायेगा विकसित, एयरपोर्ट तक बनेगा 6 लेन सड़क |
1 जुलाई 30 सितंबर तक चलेगी ये ट्रेन
03215 पटना-थावे विशेष गाड़ी 01 जुलाई से 30 सितम्बर, 2025 तक पटना से 12.10 बजे प्रस्थान कर फुलवारी शरीफ से 12.22 बजे, पाटलिपुत्र से 12.45 बजे, दीघा ब्रिज हाल्ट से 12.51 बजे, दिघवारा से 13.52 बजे, गोल्डिनगंज से 14.25 बजे, खैरा से 15.13 बजे, मढ़ौरा से 15.32 बजे, मसरख से 15.48 बजे, राजापट्टी से 16.02 बजे, दिघवा दुबौली से 16.17 बजे, सिधवलिया से 16.32 बजे, रतन सराय से 16.47 बजे तथा गोपालगंज से 17.07 बजे छूटकर थावे 17.40 बजे पहुंचेगी।
Railway Line Project Koderma-Barkakana: अब पटना से रांची की दूरी होगी कम, 3063 करोड़ की लागत से बनेगा 133KM लंबा नया रेलमार्ग |
गोपालगंज- सारण और पटना के लोगों को मिलेगा फायदा
वापसी यात्रा में 03216 थावे-पटना विशेष गाड़ी 01 जुलाई से 30 सितम्बर, 2025 तक थावे से 18.25 बजे प्रस्थान कर गोपालगंज से 18.35 बजे, रतन सराय से 18.55 बजे, सिधवलिया 19.12 बजे, दिघवा दुबौली से 19.30 बजे, राजापट्टी से 19.45 बजे, मसरख से 19.57 बजे, मढ़ौरा 20.22 बजे, खैरा 20.38 बजे, गोल्डिनगंज से 21.20 बजे, दिघवारा 21.32 बजे, दीघा ब्रिज हाल्ट से 23.00 बजे, पाटलिपुत्र से 23.10 बजे तथा फुलवारी शरीफ से 23.35 बजे छूटकर पटना 23.45 बजे पहुंचेगी।
Railway Double Line: रेलवे ट्रैक विस्तार से ट्रेनों को मिली 110KM की गति, यात्रियों को राहत |
कोच संरचना:
इस विशेष ट्रेन में 22 साधारण द्वितीय श्रेणी के कोच तथा 2 जी.एस.एल.आर.डी. (गार्ड व सामान यान) सहित कुल 24 कोच लगाए जाएंगे। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व गाड़ी के समय एवं स्टेशनों पर रुकने की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। साथ ही, भीड़ से बचने और सुगम यात्रा के लिए इस विशेष सेवा का अधिकतम लाभ उठाएं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



