सारण में अवैध बालू खनन के दौरान 50 लाख CFT बालू जब्त, सरकारी कार्यों में होगा उपयोग

छपरा। सभी तकनीकी कार्यकारी विभागों को रॉयल्टी की राशि अविलंब जमा करनी होगी। अवैध कारोबार में जप्त बालू का उपयोग सभी तकनीकी कार्यकारी विभाग निर्धारित एसओआर पर सुनिश्चित करें। उक्त बातें जिलाधिकारी अमन समीर ने कही। वह आज खनन विभाग एवं विभिन्न तकनीकी कार्य विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
5 करोड़ रुपए की रॉयल्टी प्राप्त
खनन विभाग को विभिन्न कार्यकारी तकनीकी विभागों द्वारा क्रियान्वित की जाने वाली परियोजनाओं के माध्यम से रॉयल्टी की राशि प्राप्त होती है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए सारण जिले के लिए 22 करोड़ रुपए का लक्ष्य निर्धारित है। अद्यतन लगभग 5 करोड़ रुपए की रॉयल्टी प्राप्त हुई है।जिलाधिकारी ने सभी विभागों को रॉयल्टी की राशि अविलंब जमा कराने का निदेश दिया।
50 लाख घनफिट पीला बालू जप्त
बताया गया कि बालू के अवैध कारोबार एवं परिवहन को लेकर जिला में लगभग 50 लाख घनफिट (सीएफटी) पीला बालू जप्त किया गया है। इस जप्त बालू का उपयोग विभिन्न सरकारी परियोजनाओं के निर्माण में किया जायेगा। इसके लिये सभी तकनीकी कार्यकारी विभागों के कार्यपालक अभियंता को स्पष्ट निदेश दिया गया। परियोजना का कार्य करने वाले संवेदक निर्धारित एसओआर दर पर जप्त बालू प्राप्त कर इसका उपयोग सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में अपर समाहर्त्ता, जिला खनिज विकास पदाधिकारी सहित विभिन्न तकनीकी कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 9, 2026छपराSHO Suspended: सारण SSP का बड़ा एक्शन, कर्तव्यों प्रति लापरवाह 3 थानेदारों को किया सस्पेंड
- August 8, 2026छपराछपरा की बेटी ऋषिका सिंह चंदेल की बड़े पर्दे पर दमदार एंट्री, ‘पब्लिक का हीरो’ में लीड एक्ट्रेस के रूप में आएंगी नजर
- August 8, 2026करियर – शिक्षाChhapra Rajendra College: नये विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के खिलाफ शिक्षक-कर्मियों का हल्लाबोल, राजेंद्र कॉलेज में काला फीता बांधकर प्रदर्शन
- August 8, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने एक साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी गोलू गिरी को किया गिरफ्तार



