मनरेगा मजदूरों के लिए डिप्टी सीएम की बड़ी मांग, बिहार ने मांगा बराबरी का हक
बिहार ने फंड और मजदूरी बढ़ाने की रखी जोरदार मांग

पटना। विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) क्रियान्वयन की तैयारी एवं सुझाव को लेकर शनिवार को केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों की बैठक ली। वीसी के माध्यम से आयोजित इस बैठक में बिहार के उप मुख्यमंत्री, सह प्रभारी मंत्री ग्रामीण विकास विभाग विजय चौधरी ने कहा कि बिहार में कृषि कार्यों के लिए तय न्यूनतम मजदूरी 413 रुपये एवं मनरेगा की न्यूनतम मजदूरी 255 रुपए के बीच के अंतर को दूर किया जाय। उन्होंने सरकार से इस प्रस्ताव पर विचार करने की अपील की।
फंड और मजदूरी बढ़ाने की रखी जोरदार मांग
श्री चौधरी ने वीबी-जी राम जी योजना के लिए बिहार जैसे गरीब राज्य में निधि आवंटन के लिए यहां की निर्धनता, परिस्थियों के अनुसार विचार करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि राज्य की जनसंख्या, जनसंख्या घनत्व, प्रतिव्यक्ति आय के आधार पर नॉरमेटिव एलोकेशन किया जाए और वह पूरी तरह से पारदर्शी हो। साथ ही एसएनए स्पर्श माड्यूल को वीबी-जी राम जी के साथ लागू करने के साथ मनरेगा के लंबित भुगतान को पूर्व की व्यवस्था के तहत मान्य रखने की अपील की।
श्री चौधरी ने कहा कि सामग्री मद में बकाया भुगतान की राशि शीघ्र उपलब्ध कराया जाय और बिहार की आवश्यता के अनुसार कुछ अनुमेय कार्यों को राज्य में चयनित करने का प्रावधान लागू हो। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को आश्वस्त किया कि बिहार मनरेगा की शेष योजनाओं की पूर्णता और नई योजना वीबी-जी राम जी योजना के ससमय क्रियान्वयन में अग्रणी भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से देश भर के राज्यों के लिए 17 हजार 444 करोड़ रुपए की राशि निर्धारित की गई है। यह राशि जल्द ही राज्यों को उपलब्ध करा दी जाएगी। इसमें पिछले वर्ष के कार्यों का बकाया भी शामिल है। उन्होंने नए जॉब कार्ड बनाने, मजदूरों को योजना के तहत निर्धारित मजदूरी उपलब्ध कराने के साथ ही मुख्य रूप से बकाया मजदूरी जारी करने के निर्देश दिए। सामग्री मध्य में भी राशि शीघ्र उपलब्ध करने का आश्वासन दिया गया है
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमApril 29, 2026सारण में अवैध ऑर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग लड़कियों का शोषण, हिरासत में बांग्लादेशी महिला
छपराApril 29, 2026सारण में खनन माफियाओं के खिलाफ चलेगा अभियान, बॉर्डर पर बन रहा है माइनिंग चेकपोस्ट
बिहारApril 29, 2026बिहार में AI से कंट्रोल होगा ट्रैफिक, ITMS प्रोजेक्ट में 42 कंपनियों की एंट्री
Railway UpdateApril 29, 2026अब ट्रेन से विदेश यात्रा, IRCTC की लग्जरी ट्रेन से भारत से भूटान तक सफर







