Road Accident: छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर बस से कुचलकर नवविवाहिता की मौत
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

छपरा। छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर गुरुवार देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब टेकनिवास बाजार के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने एक महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के टेकनिवास निवासी मेघा तिवारी की पुत्री 27 वर्षीय जया देवी के रूप में हुई है। जिसकी एक वर्ष पूर्व हीं मशरक में शादी हुई थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जया देवी बाजार से घर लौट रही थीं, तभी कोपा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए और आक्रोशित होकर छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर आगजनी कर जाम लगा दिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
अब ATM से मिलेगा राशन: सरकार की अनोखी पहल “अन्नपूर्ति ATM” शुरू, मिलेगी पारदर्शी और त्वरित सेवा |
उठी सुरक्षा की मांग, ब्रेकर व सीसीटीवी की रखी शर्त
जाम कर रहे लोगों की प्रमुख मांग थी कि टेकनिवास बाजार में हाई स्पीड ब्रेकर बनाया जाए और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो। लोगों का कहना था कि हादसे के बाद यदि कोई वाहन भाग जाए तो उसकी पहचान कैमरे के ज़रिए की जा सके।
प्रशासन के समझाने पर खुला जाम
घटना की सूचना मिलते ही रिविलगंज थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान, अंचलाधिकारी कौशल कुमार तथा कोपा थाना अध्यक्ष पिंटू कुमार राम मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने में जुट गए। कई घंटों की मशक्कत के बाद अधिकारियों ने परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटाया गया और आवागमन बहाल हुआ।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
रिविलगंज के अंचलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि घटना सूचना मिलते हीं लोग तुरंत मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराएं। लोगों की मांग है कि सड़क स्पीड ब्रेकर लगाया जाये। इसके लिए एनएचआई के संबंधित पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर बैठक आयोजित की जायेगी और जल्द से जल्द इस सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाया जायेगा, ताकि सड़क दुघर्टनाओं को रोका जा सके।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



