सारण में नावों का परिचालन पूरी तरह बंद, सार्वजनिक स्थलों पर रहेगी पैनी नजर
डायल 112 रेडी मोड में, गश्त होगी तेज

छपरा। नववर्ष के आगमन को लेकर जिले में शांति, सुरक्षा और विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए।
बैठक में स्पष्ट किया गया कि नववर्ष की पूर्व संध्या और नववर्ष के दिन लोग पूजा-पाठ, पिकनिक एवं पारिवारिक भ्रमण के लिए धार्मिक स्थलों, नदी घाटों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर बड़ी संख्या में जुटते हैं। ऐसे में सभी संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता और चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
Arms license canceled: सारण DM ने 8 हथियार का लाइसेंस किया रद्द, विक्रय को मिली प्रशासनिक मंजूरी
प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण को लेकर अधिक भीड़ वाले मंदिरों में अलग-अलग प्रवेश और निकास व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही, जिले के सभी महत्वपूर्ण नदी घाटों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।
31 दिसंबर और 1 जनवरी को नावों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को जिले में नावों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही, जिलाधिकारी द्वारा वैशाली, मुजफ्फरपुर, पटना, भोजपुर एवं बलिया जैसे सीमावर्ती जिलों के जिलाधिकारियों से भी अनुरोध किया गया है कि नदियों के दूसरे छोर पर भी नावों के परिचालन पर रोक लगाई जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका न रहे।
सेल्फी के नाम पर जोखिम नहीं, सख्त निगरानी के निर्देश
नदी घाटों या अन्य खतरनाक स्थानों पर जोखिम भरे तरीके से सेल्फी लेने वालों पर भी नियंत्रण रखने का निर्देश दिया गया है। सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहते हुए विधि व्यवस्था पर पैनी नजर रखने को कहा गया है। छोटी से छोटी घटना को भी गंभीरता से लेते हुए समय पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
सारण के डीएम ने भू-अर्जन मुआवजे की फाइलें खंगालीं, मुआवजे में देरी पर DLAO से स्पष्टीकरण
डायल 112 रेडी मोड में, गश्त होगी तेज
प्रशासन ने डायल 112 के वाहनों को रेडी मोड में रखने और जिलेभर में गहन पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही, सभी अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष को क्रियाशील रखने को कहा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था) सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि नववर्ष का उत्सव सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन कर सहयोग करें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



