छपरा के निजी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

छपरा। छपरा में अवैध नर्सिंग होम में आए दिन मरीजों की मौत का मामला सामने आता रहता है। इसी तरह का एक मामला बुधवार के 11 बजे सदर अस्पताल के निकट पुष्पांजलि सेवा सदन नामक नर्सिंग होम के सामने आया है। जहां ऑपरेशन के दौरान एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने 2 घंटे तक नर्सिंग होम में हंगामा करते हुए तोड़फोड़ किया।मृत महिला की पहचान छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के अजयबगंज निवासी सविता देवी (32) पति निर्मल कुमार के रूप में हुआ है।
हंगामा कर रहे आक्रोशित परिजनों ने चिकित्सक और कंपाउंडर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करते रहे। उस दौरान लगभग 3 घंटे तक मलखान चौक के आसपास अफरातफरी का माहौल रहा। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच परिजनों को शांत कराने में आगे हुई है। लेकिन आक्रोशित परिजन एक सुनने को तैयार नहीं है।घटना के बारे में जानकरी देते हुए परिजनों ने बताया कि सविता को प्रसव पीड़ा होने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दर्द के बावजूद प्रसव नहीं हो रहा था। इसी दौरान अस्पताल में मौजूद दलालों द्वारा भ्रमित कर पुष्पांजलि सेवा सदन में लाया गया। जहां 12 घंटे इलाज के बाद स्थिति को गंभीर बताते हुए महिला का आॅपरेशन करने की सलाह दी गई।
इसके बाद बुधवार की सुबह ऑपेरशन की शुरुआत हुई।आपरेशन के डेढ़ घंटे बाद तक कोई जबाब नहीं मिला। परिजन जब मरीज के बारे में पूछने लगे तो नर्सिंग होम के सभी कर्मचारी बहाना बनाते हुए गायब होने लगे, जिसके बाद परिजन ऑपेरशन थियेटर में घुसे तो देखे की मरीज ऑपरेशन बेड पर मृत पड़ी है। नर्सिंग होम के सभी कर्मचारी फरार हो गए हैं। इसके बाद परिजनों ने आक्रोशित हो तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाMay 16, 2026सारण के युवाओं को विदेश में नौकरी का बड़ा मौका, 2 लाख रूपये मिलेगी सैलरी
छपराMay 16, 2026Ration Card: सारण में राशन कार्ड बनाने में आएगी तेजी, DM ने दिया अल्टीमेटम
करियर – शिक्षाMay 16, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, मारुति-हीरो शोरूम में भर्ती
क्राइमMay 16, 2026सारण में आर्केस्ट्रा की आड़ में गंदा खेल बेनकाब! 50 लड़कियां मुक्त, 20 आरोपी गिरफ्तार







