छपरा जंक्शन का रेलवे जीएम ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का दिया निर्देश

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक चन्द्रवीर रमण ने गोरखपुर-देवरिया सदर-भटनी-इंदारा-फेफना-बलिया-बकुलहाँ-छपरा-सीवान रेल खण्ड का विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण कर रहे हैं। विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान महाप्रबन्धक चन्द्र वीर रमण ने इस खण्ड पर चल रही दोहरीकरण, विद्युतीकरण एवं अन्य निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं ।
अपने निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक ने देवरिया सदर,भटनी जं, इंदारा,फेफना एवं बलिया स्टेशनों पर दोहरीकरण सह विद्युतीकरण के परिप्रेक्ष्य में सुधार एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया । अपने विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक बलिया-छपरा रेल खण्ड पर विद्युतीकरण के साथ दोहरीकरण के अंतर्गत किये जा रहे आधारभूत कार्यों की समीक्षा करते हुए छपरा पहुँचे ।
महाप्रबंधक,पूर्वोत्तर रेलवे सी वी रमण ने अपने एक दिवसीय विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान बकुलहाँ एवं गौतमस्थान के मध्य घाघरा नदी पर दोहरीकरण के अंतर्गत बन रहे दूसरे मेजर ब्रिज पर पहुँचे और निर्माण कार्यो का जायजा लिया सम्बन्धी इंजीनियरों से बात की और रेल विकास निगम लिमिटेड के सीपीएम वी के शुक्ला से कार्य मे आने वाली समस्याओं को दूर कर कार्य को गति देने का निर्देश दिया। तदुपरान्त महाप्रबंधक छपरा जं पहुँचे ।
छपरा स्टेशन पर निर्माणाधीन सेकेण्ड इन्ट्री,निर्माणाधीन तीन नए प्लेटफार्मों एवं यात्री सुख सुविधाओं के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने एक औपचारिक वक्तव्य में कहा कि छपरा पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख स्टेशनों में से एक है तथा पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन छपरा स्टेशन के विकास के लिए आवश्यक कदम उठा चुका है। नए वर्ष में छपरा स्टेशन के दूसरे छोर पर द्वितीय प्रवेश द्वार के साथ-साथ तीन नए प्लेटफॉर्म भी मिलेंगे जिससे परिचलनिक सुगमता के साथ-साथ रेल यात्रियों को भी बहुत सहुलियत होगी। इसके साथ ही महाप्रबंधक ने पैदल ऊपरी गामी पुल को नए प्लेटफार्मो तक विस्तारित कर जोड़ने कार्य भी किया जाएगा। उन्होंने छपरा जं स्टेशन पर चल रहे विभिन्न कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ मानकों के अनुरूप शीघ्र सम्पन्न कराने का निर्देश दिया ।मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) राजीव कुमार,अपर महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्र,प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक संजय त्रिपाठी, मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय मौजूद थे।एव
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



