छपरा। सारण के खिलाड़ियों को जल्द ही प्रैक्टिस के लिए एक हाइटेक स्टेडियम मिलेगा। राज्य सरकार और खेल मंत्रालय के आदेश पर डीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इसके लिए करीब 25 एकड़ जमीन का चिन्हित कर लिया है। अब इसका अधिग्रहण किया जाना शेष है, इसकी भी प्रक्रिया जल्द शुरू होने की चर्चा है। बीते शनिवार को चयनित जमीन पर जिला खेल पदाधिकारी मो. शमीम अंसारी, डीसीएलआर सदर प्रियव्रत रंजन, सदर अंचल अधिकारी आंचल कुमारी द्वारा स्थल का निरीक्षण किया जा चुका है। चिन्हित जमीन पर मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण होना है।जित्ता मुख्यालय से सटे विशुनपुरा के समीप फोरलेन से सटे जमीन का चयन किया गया है, यह ठीक जयप्रकाश विश्वविद्यालय के सामने है।
राष्ट्रीय मानक के अनुरूप स्टेडियम का निर्माण:
15 से20 एकड़ की डिमांड, 25 एकड़ का चयन बताते चले कि राज्य मुख्यालय द्वारा मल्टीपरपज स्टेडियम के निर्माण के लिए कम से कम 15 से 20 एकड़ जमीन की मांग की गयी थी, लेकिन सारण के डीएम ने 25 एकड़ जमीन का चयन किया है। सूत्रों की माने तो राष्ट्रीय मानक के अनुरूप स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। ऐसे में यहां राज्य स्तरीय मैच भी खेले जा सकेंगे।
सबसे अच्छी बात है किया शहर की भीड़ -भार से हटकर होगा। बताते चले कि अभी फिलहाल जिला मुख्यालय में मात्र एक स्टेडियम है। जिसमें खेल के साथ भी अन्य आयोजन भी होते रहते हैं। बारिश के समय जल जमाव के कारण यहां अभ्यास बाधित रहता है
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 22, 2026छपरासरयू के तट पर सजेगा आस्था का महासंगम, पर्यटन मंत्री करेंगे गोदना-सेमरिया मेले का उद्घाटन
- November 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: पुरानी रंजिश और पैसों का विवाद बना हत्या की वजह, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
- November 22, 2026क्राइमChhapra Court News: खेलने के बहाने घर बुलाया, दूध में जहर मिलाकर चार साल के मासूम की कर दी थी हत्या, 11 साल बाद महिला दोषी करार
- November 21, 2026छपरासोनपुर मेले में जाने से पहले जान लें ट्रैफिक का नया नियम! 22 से 28 नवंबर तक बदले रहेंगे कई रास्ते, पुराने गंडक पुल पर भी पाबंदी



