Summer Special Train: यात्रियों की बढ़ती भीड़ पर रेलवे की राहत, गोमतीनगर-बेंगलूरू स्पेशल ट्रेन के संचालन में हुआ विस्तार
गोरखपुर और देवरिया के यात्रियों को भी फायदा

रेलवे डेस्क। यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और गर्मी के मौसम में यात्रा को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा 06529/06530 सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलूरू–गोमतीनगर–सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलूरू ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन के संचालन का विस्तार किया गया है।
इस गाड़ी का परिचालन अब सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलूरू से 02 एवं 09 जून 2025 और गोमतीनगर से 06 एवं 13 जून 2025 को अतिरिक्त दो फेरों के लिए किया जाएगा।
गोरखपुर और देवरिया के यात्रियों को भी फायदा:
06529 सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलूरू-गोमतीनगर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 02 एवं 09 जून, 2025 को सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलूरू से 19.00 बजे प्रस्थान कर तुमकूर से 20.20 बजे, अरसीकेरे से 22.30 बजे, कडूर जं. से 22.55 बजे, दूसरे दिन दावणगेरे से 00.25 बजे, हावेरि से 01.40 बजे, हुब्बल्लि जं. से 04.05 बजे, घारवाड़ से 04.30 बजे, बेलगावि से 06.45 बजे,घटप्रभा से 07.37 बजे, मिरज से 10.00 बजे, सांगली से 10.15 बजे, कराड से 11.15 बजे, सातारा से 13.00 बजे, पुणे से 17.10 बजे,
दौंड कॉर्ड लाइन से 18.25 बजे, तीसरे दिन मनमाड जं. से 01.15 बजे, भुसावल से 03.40 बजे, खंडवा से 06.05 बजे, रानी कमलापति से 10.00 बजे, बीना से 12.30 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) से 14.50 बजे, उरई से 16.12 बजे, पुखरायां से 17.02 बजे, गोविन्दपुरी से 18.45 बजे, प्रयागराज जं. से 22.00 बजे, ज्ञानपुर रोड से 23.48 बजे, चौथे दिन बनारस से 01.15 बजे,वाराणसी से 01.40 बजे, औंड़िहार से 02.15 बजे, मऊ जं. से 03.27 बजे, बेलथरा रोड से 04.10 बजे, भटनी से 04.42 बजे, देवरिया सदर से 05.10 बजे, गोरखपुर 06.50 बजे, बस्ती से 08.03 बजे तथा गोण्डा से 09.30 बजे छूटकर गोमतीनगर 11.30 बजे पहुँचेगी।
Rail Museum: ट्रेन की सीटी और इतिहास की गूंज, गोरखपुर रेल म्यूज़ियम बना परिवारिक पर्यटन का हॉटस्पॉट |
वापसी यात्रा का समय सारणी देखें
वापसी यात्रा में, 06530 गोमतीनगर-सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलूरू ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 06 एवं 13 जून,2025 को गोमतीनगर से 12.20 बजे प्रस्थान कर गोण्डा से 14.15 बजे, बस्ती से 15.40 बजे, गोरखपुर से 17.00 बजे, देवरिया सदर से 18.00 बजे, भटनी से 18.22 बजे, बेलथरा रोड से 19.12 बजे, मऊ जं. से 20.02 बजे, औंड़िहार से 21.07 बजे, वाराणसी से 22.20 बजे, बनारस से 22.45 बजे, दूसरे दिन ज्ञानपुर रोड से 00.20 बजे, प्रयागराज जं. से 01.20 बजे, गोविन्दपुरी से 06.00 बजे, पुखरायां से 07.22 बजे, उरई से 08.05 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) से 10.10 बजे, बीना से 13.15 बजे, रानी कमलापति से 16.30 बजे,
खंडवा से 20.50 बजे, भुसावल से 23.15 बजे, तीसरे दिन मनमाड जं. से 01.40 बजे, दौंड कॉर्ड लाइन से 06.20 बजे, पुणे से 08.50 बजे, सातारा से 11.30 बजे, कराड से 12.30 बजे, सांगली से 13.30 बजे, मिरज से 16.15 बजे, घटप्रभा से 17.25 बजे, बेलगावि से 19.00 बजे, घारवाड़ से 21.22 बजे, हुब्बल्लि जं. से 22.50 बजे, हावेरि से 23.55 बजे, चौथे दिन दावणगेरे से 00.55 बजे, कडूर जं. से 02.27 बजे, अरसीकेरे से 03.40 बजे, तुमकूर से 05.15 बजे छूटकर सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल, बेंगलूरू 08.15 बजे पहुँचेगी।
Railway News: चलती ट्रेन में जब मां ने मांगी मदद, तो रेलवे ने निभाया अपना फर्ज |
ट्रेन में लगाया गया है 22 कोच
इस गाड़ी में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एस.एल.आर./डी. के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

Latest entries
छपराMay 26, 2026छपरा नगर निगम समेत 9 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव की तारिख घोषित
छपराMay 26, 2026सारण में बड़ा हादसा: सरयू नदी में डूबे 3 सगे भाई, दो को बचाया गया, एक लापता
बिहारMay 26, 2026Bihar Darshan: बिहार सरकार का नया फरमान, अफसरों को परिवार संग करना होगा पर्यटन भ्रमण
Railway UpdateMay 26, 2026Summer Special Train: छपरा के रास्ते आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन



