होली में घर आने का है प्लान, तो रेलवे ने कर दिया इंतजाम, अमृतसर से सहरसा के लिए ट्रेन की सौगात

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा होली त्यौहार के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु 04602/04601 अमृतसर-सहरसा-अमृतसर होली त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन अमृतसर से 08, 12 एवं 16 मार्च, 2025 को तथा सहरसा से 10, 14 एवं 18 मार्च, 2025 को 03 फेरों हेतु किया जायेगा।
सहरसा 05.00 बजे पहुंचेगी
04602 अमृतसर-सहरसा होली त्यौहार विशेष गाड़ी 08, 12 एवं 16 मार्च, 2025 को अमृतसर से 20.10 बजेप्र स्थान कर ब्यास से 20.42 बजे, जलन्धर सिटी से 21.17 बजे, लुधियाना से 22.45 बजे, सरहिन्द से23.24 बजे, राजपुरा से 23.52 बजे, दूसरे दिन अम्बाला से 00.40 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 01.32 बजे,सहारनपुर से 02.40 बजे, मुरादाबाद से 06.00 बजे, बरेली से 07.32 बजे, सीतापुर जं. से 11.25 बजे, गोंडासे 14.20 बजे, गोरखपुर से 17.20 बजे, सीवान से 19.22 बजे, छपरा से 20.30 बजे, हाजीपुर से 21.50 बजे,मुजफ्फरपुर से 23.00 बजे, तीसरे दिन समस्तीपुर से 00.10 बजे, बरौनी से 01.15 बजे, बेगूसराय से 01.35बजे, खगड़िया से 02.12 बजे तथा सिमरी बख्तियारपुर से 03.30 बजे छूटकर सहरसा 05.00 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 04601 सहरसा-अमृतसर होली त्यौहार विशेष गाड़ी 10, 14 एवं 18 मार्च, 2025 को सहरसा से 10.00 बजे प्रस्थान कर सिमरी बख्तियारपुर से 10.35 बजे, खगड़िया से 11.57 बजे, बेगूसराय से12.27 बजे, बरौनी से 12.55 बजे, समस्तीपुर से 14.20 बजे, मुजफ्फरपुर से 15.25 बजे, हाजीपुर से 16.25 बजे, छपरा से 18.10 बजे, सीवान से 18.57 बजे, गोरखपुर से 21.00 बजे, गोंडा से 23.15 बजे, दूसरे दिनसीतापुर जं. से 02.00 बजे, बरेली से 06.22 बजे, मुरादाबाद से 08.20 बजे, सहारनपुर से 11.40 बजे,यमुनानगर जगाधरी से 12.22 बजे, अम्बाला कैंट 13.25 बजे, राजपुरा से 14.00 बजे, सरहिन्द से 14.20 बजे, लुधियाना से 15.30 बजे, जलन्धर सिटी से 17.05 बजे तथा ब्यास से 17.37 बजे छूटकर अमृतसर18.20 बजे पहँचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 11, साधारण द्वितीय श्रेणी के 09 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 23, 2026बिहारजेपी गंगा पथ पर बनेगा विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट पार्क: 387 करोड़ की परियोजना से बदलेगी गंगा तट की तस्वीर
- July 23, 2026बिहारक्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश सिंह बने DSP, बिहार सरकार ने 161 खिलाड़ियों को दी सरकारी नौकरी
- July 23, 2026छपराछपरा में ई-वाहन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! सरकार देगी ₹1 लाख तक का अनुदान
- July 23, 2026छपराPathological Test Lab: अब छपरा सदर अस्पताल में 127 तरह की जांच एक ही छत के नीचे, डीएम ने पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का किया उद्घाटन



