सरकार बनाने में मतदाताओं का निर्णय ही अंतिम होता है: आयुक्त

छपरा। 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रेक्षागृह में जिलास्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मतदान के महत्व पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि सह आयुक्त सर्वानन एम ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि हम सभी को गर्व होना चाहिए कि हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।
यहॉं सार्वभौमिक शक्ति मतदाता में निहित है। सरकार बनाने में मतदाताओं का निर्णय ही अंतिम होता है। इसलिए सभी मतदाताओं को जागरूक होकर निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी पूर्ण भागीदारी निभानी चाहिए। लोकतंत्र में अपना प्रतिनिधि चुनने की शक्ति का उपयोग प्रत्येक मतदाता द्वारा अपने विवेक से बिना किसी भय एवं बिना किसी प्रलोभन के करना चाहिए।
मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अमन समीर ने कहा कि जिला के लिए आज का दिन विशेष रूप से गौरवपूर्ण इसलिए भी है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण में सारण ने बेहतर कार्य किया है। जिसकी सराहना आयोग के स्तर पर भी की गयी है।
जिला स्तर पर बेहतर कार्य करने के लिए बनियापुर विधान सभा क्षेत्र के ईआरओ सह डीडीसी प्रियंका रानी, एकमा के ईआरओ सह डीपीआरओ राजू कुमार, मांझी के ईआरओ सह डीसीएलआर गौरव शंकर, गरखा ईआरओ सह डीएलओआर राजेश कुमार, मढ़ौरा की ईआरओ सह एसडीओ प्रेरणा सिंह तथा एकमा, मढ़ौरा, छपरा, बनियापुर, मशरख और सोनपुर के साथ सभी दस विधानसभा के एक-एक बीएलओ को मुख्य मंच पर सम्मानित किया गया।वहीं कुल सात नव निर्वाचकों को मतदाता पहचान पत्र प्रदान किया गया।
मतदाताओं ने ली शपथ
आयुक्त सर्वानन एम ने सभा में उपस्थित सभी लोगो को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई। इसके पूर्व उन्होंने समाहरणालय प्रांगण से गुब्बारा उड़ाकर, सैंड आर्ट का लोकार्पण और प्रचार रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना कर नवपंजीकृत मतदाताओं में जोश भरने का कार्य किया।
उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आज के आयोजन के औचित्य पर प्रकाश डाला। एडीएम मो मुमताज आलम ने धन्यवाद ज्ञापन किया। सीपीएस के बच्चों ने जागरूक मतदाता, बेहतर सरकार विषयक लघु नाटिका का मंचन किया।
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष जमयमित्री देवी, नगर निगम आयुक्त सुमित कुमार, एडीएम विभागीय जांच राजेश कुमार सहित सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में प्रबुद्धगण, स्कूली बच्चे व नवपंजीकृत निर्वाचक उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
- September 20, 2026क्राइमChhapra Court: पांच साल जेल में रहने के बाद हत्या केस में बाइज्जत बरी, साक्ष्यों के आधार पर अदालत का फैसला



