अब छपरा के लोगों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, अमृतसर के लिए भरेगी रफ्तार

छपरा। छपरा के लोगों को अब अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलेगी। इसको लेकर रेलवे ने सूचना जारी कर दी है। छपरा से अमृतसर के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू होगा। पूर्वोत्तर रेलवे इन ट्रेनों के संचालन के लिए समय सारिणी तैयार कर रहे हैं. एक जनवरी से रेलवे ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव करेगा. अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को इस समय सारणी में जगह दी जाएगी. रेलवे बोर्ड ने 26 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है।इनमें से समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और बरौनी को एक-एक और दरभंगा को दो नई ट्रेन मिली है। बोर्ड ने संबंधित रेलवे जोन से इन ट्रेनों के नियमित परिचालन को लेकर परिचालन का समय उपलब्ध कराने को कहा है। इन ट्रेनों का परिचालन शुरू होने के बाद बिहार के यात्रियों को रेलवे से मिल रही सुविधाओं में बड़ी इजाफा होगा।
अमृत भारत एक्सप्रेस में लग्जरी यात्रा का अनुभव
हाई स्पीड अमृत भारत एक्सप्रेस का किराया वंदे भारत ट्रेन के मुकाबले कम होगा। अमृत भारत एक्सप्रेस में अनारक्षित श्रेणी के आठ कोच लगाए जाएंगे। इस ट्रेन में 12 स्लीपर कोच भी होंगे। दिव्यांगों के लिए भी कोच की व्यवस्था होगी। कम किराये में यात्री अमृत भारत एक्सप्रेस में लग्जरी यात्रा का अनुभव ले सकेंगे। अधिकारियों का कहना है कि मार्च 2025 तक इन ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा.
22 कोच लगाए जाएंगे
अमृत भारत एक्सप्रेस में 22 कोच लगाए जाएंगे. इनमें भगत की कोठी-गोरखपुर, छपरा-अमृतसर और अमृतसर-सहरसा अमृत भारत ट्रेनों का संचालन वाया मुरादाबाद, रामपुर, बरेली प्रस्तावित है. अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी हाई स्पीड होगी, लेकिन इसका किराया वंदे भारत एक्सप्रेस के मुकाबले कुछ कम रहेगा. रेलवे बोर्ड के स्तर से इस पर काम चल रहा है.
आसानी से कन्फर्म टिकट
अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया कम होगा. रेलवे बोर्ड से नोटिफिकेशन जारी होने इंतजार है. इसके बाद अमृत भारत ट्रेनों का नंबर और समय सारिणी जारी की जाएगी. लंबे रूट के यात्रियों के लिए आसानी से कन्फर्म टिकट मिल सकेंगे. इसके बाद भी अमृतसर-छपरा और अमृतसर-सहरसा, अमृतसर-गोरखपुर रूट पर यात्रियों का ज्यादा दबाव रहता है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



