Special Train: महापर्व छठ पूजा पर घर आना हुआ आसान, छपरा से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
त्योहारों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लिया निर्णय

छपरा। आगामी दशहरा, दीपावली और छठ महापर्व पर बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने खास पहल की है। यात्रियों की मांग पर अमृतसर–छपरा–अमृतसर के बीच साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी चलाने की घोषणा की गई है। यह ट्रेन अमृतसर से 28 सितंबर से 30 नवंबर 2025 तक हर रविवार और छपरा से 29 सितंबर से 01 दिसंबर 2025 तक हर सोमवार को कुल 10 फेरे लगाएगी।
यहां देखिए ट्रेन की समय-सारणी
04608 अमृतसर-छपरा साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 28 सितम्बर से 30 नवम्बर, 2025 तक प्रत्येक रविवार को अमृतसर से 09.40 बजे प्रस्थान कर ब्यास जं. से 10.12 बजे, जलन्धर सिटी सेे 10.50 बजे, फगवाड़ा से 11.14 बजे, ढंडारीकला से 12.10 बजे, सरहिन्द से 12.56 बजे, राजपुरा से 13.12 बजे, अम्बाला कैंट से 13.55 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 14.37 बजे, सहारनपुर से 15.15 बजे, मुरादाबाद से 18.18 बजे, बरेली से 19.37 बजे, सीतापुर से 23.00 बजे दूसरे दिन गोण्डा से 02.10 बजे, गोरखपुर से 05.10 बजे तथा सीवान से 07.20 बजे छूटकर छपरा 09.00 बजे पहुंचेगी।
छपरा और सीवान के यात्रियों को फायदा
वापसी यात्रा में 04607 छपरा-अमृतसर साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 29 सितम्बर से 01 दिसम्बर, 2025 तक प्रत्येक सोमवार को छपरा से 12.00 बजे प्रस्थान कर सीवान से 13.07 बजे, गोरखपुर से 15.50 बजे, गोंडा से 18.20 बजे, सीतापुर से 21.30 बजे दूसरे दिन बरेली से 00.58 बजे, मुरादाबाद से 02.50 बजे, सहारनपुर से 06.50 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 07.23 बजे, अम्बाला कैंट से 08.18 बजे, राजपुरा से 08.43 बजे, सरहिन्द से 09.18 बजे, ढंडारी कलां से 10.50 बजे, फगवाड़ा से 11.42 बजे, जलन्धर सिटी से 12.15 बजे तथा ब्यास से 12.50 बजे छूटकर अमृतसर 13.30 बजे पहुॅचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 09, एल.एस.एल.आर.डी. का 01 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 01 कोच सहित कुल 17 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज
- July 14, 2026Railway UpdateSpecial Train: छपरा के रास्ते चलने वाली मऊ-कोलकता स्पेशल ट्रेन का परिचालन अवधि बढ़ा, समय में हुआ बदलाव
- July 14, 2026Railway Updateछपरा के रास्ते चलने वाली ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन का 21 फेरों के लिए अवधि विस्तार
- July 14, 2026छपरासारण में 900 एकड़ सरकारी जमीन की जमाबंदी रद्द, अवैध कब्जे के खिलाफ DM का बड़ा एक्शन



