IAS Vaibhav Srivastava: जिस जिले से सीखी प्रशासनिक ABCD, अब वहीं के DM बने IAS वैभव
DM बनकर उसी जिले में लौटे जहां लिया था पहला प्रशासनिक ट्रेनिंग

छपरा। बिहार सरकार ने शनिवार को बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2018 बैच के आईएएस अधिकारी वैभव श्रीवास्तव को सारण का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है। खास बात यह है कि वैभव श्रीवास्तव ने अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत यही सारण जिले से एक ट्रेनी आईएएस के रूप में की थी। अब वर्षों बाद वे उसी जिले की कमान शीर्ष अधिकारी के रूप में संभालने आ रहे हैं। यह जिला बतौर DM उनका पहला पदस्थापन होगा।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में निदेशक की भूमिका निभा रहे वैभव श्रीवास्तव इससे पहले नालंदा में डीडीसी और आरा में एसडीएम जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी प्रशासनिक क्षमता का लोहा मनवा चुके हैं। अब उम्मीद की जा रही है कि वे सारण में प्रशासनिक कामकाज को नई ऊर्जा और ताजगी प्रदान करेंगे।
UPSC में टॉप-100 रैंक, तकनीकी बैकग्राउंड और मजबूत पारिवारिक समर्थन
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के गोला नगर निवासी वैभव श्रीवास्तव का शैक्षणिक और प्रतियोगी सफर काफी प्रेरणादायक रहा है। उनके परिवार में पिता दीपक श्रीवास्तव, माता निधि श्रीवास्तव, और बहन स्वाति श्रीवास्तव शामिल हैं। केंद्रीय विद्यालय, आगरा से 12वीं की पढ़ाई, सूरत से बीटेक की डिग्री, UPSC CSE 2017 में ऑल इंडिया रैंक 98, 2018 बैच में मिला IAS कैडर, IAS बनने के बाद उनका एक इंटरव्यू काफी चर्चा में रहा था, जिसमें उन्होंने UPSC अभ्यर्थियों को यह मंत्र दिया था कि “एग्ज़ाम में वही उत्तर लिखें जो सबसे अलग दिखे, ताकि परीक्षक की नजरें ठहर जाएँ। और यह तभी संभव है जब लगातार प्रैक्टिस की जाए।”
सारण में नई कार्यशैली की उम्मीद
सारण में उन्हें एक सक्रिय और संवेदनशील प्रशासक के रूप में देखा जा रहा है। चूंकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआती ट्रेनिंग यहीं की थी, इसलिए जिले की भौगोलिक, प्रशासनिक और सामाजिक परिस्थितियों की समझ उन्हें पहले से है। यही वजह है कि उनकी नियुक्ति को सारण के लिए एक सकारात्मक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
नए डीएम के रूप में उनसे सुशासन, भ्रष्टाचार पर अंकुश, पब्लिक सर्विस डिलीवरी में सुधार और युवा-फ्रेंडली प्रशासन देने की अपेक्षा की जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 23, 2026बिहारजेपी गंगा पथ पर बनेगा विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट पार्क: 387 करोड़ की परियोजना से बदलेगी गंगा तट की तस्वीर
- July 23, 2026बिहारक्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश सिंह बने DSP, बिहार सरकार ने 161 खिलाड़ियों को दी सरकारी नौकरी
- July 23, 2026छपराछपरा में ई-वाहन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! सरकार देगी ₹1 लाख तक का अनुदान
- July 23, 2026छपराPathological Test Lab: अब छपरा सदर अस्पताल में 127 तरह की जांच एक ही छत के नीचे, डीएम ने पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का किया उद्घाटन



