Pm Modi In Chhapra: छपरा में पीएम के कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक रूट बदले, कई मुख्य सड़कें रहेंगी वन-वे
सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक लागू रहेगा आदेश
छपरा। देश के प्रधानमंत्री नारेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2025 को सारण जिले के उपरा हवाई अड्डा परिसर में आगमन प्रस्तावित है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के स्वागत एवं सभा कार्यक्रम में जिले भर से जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन भाग लेंगे।प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान छपरा शहर और आसपास के क्षेत्रों में भारी जनसमूह एवं वाहनों की आवाजाही को देखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष यातायात नियंत्रण योजना जारी की है। यह आदेश 30 अक्टूबर को पूर्वाह्न 8 बजे से अपराह्न 3 बजे तक प्रभावी रहेगा।
भारी वाहनों पर विशेष प्रतिबंध
- ब्रह्मपुर से भगवान बाजार रोड तक किसी भी भारी वाहन का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
- रिविलगंज, मांझी, सिवान, एकमा-कोपा दिशा से आने वाले भारी वाहन स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल, मोद से बाईपास होकर उन्मधा – मेथवलिया – मेहिया मार्ग से अपने गंतव्य तक जाएंगे।
- उसधा चौक से करिंगा – श्यामचक की ओर भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
- फोरलेन से बिनटोलिया – डीआरसीसी रोड – जगदम कॉलेज मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- डोरीगंज–चिरांद रोड से गरखा और मेहिया से रेवाघाट मार्ग पर भी भारी वाहनों का परिचालन नहीं होगा।
- विशुनपुरा तीनमुहानी से भिखारी ठाकुर चौक तक वाहनों का परिचालन पूर्णतः निषिद्ध रहेगा।
वाहनों के वैकल्पिक मार्ग और पार्किंग व्यवस्था
- बाहरी क्षेत्रों से आने वाले भारी वाहन एनएच-19 (मेहिया पुल) के पास से नेवाजी टोला रोड होते हुए मुफस्सिल थाना की ओर जाएंगे। इन वाहनों की पार्किंग मेडिकल इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर के पास की जाएगी।
- एनएच से माला गांव की ओर आने वाली सड़क पूर्णतः वन-वे घोषित की गई है, इस मार्ग से कोई भी वाहन मुफस्सिल थाना की ओर नहीं आएगा।
- मुफस्सिल थाना की दिशा में आने वाले चारपहिया वाहन (जैसे स्कॉर्पियो, बोलेरो आदि) की पार्किंग जयप्रकाश विश्वविद्यालय परिसर में की जाएगी।
- छपरा शहर से आने वाले हल्के वाहन नगरपालिका चौक – सादा ढाला – मेथवलिया चौक मार्ग का प्रयोग करेंगे।
- तीनपहिया/टोटो वाहन नगरपालिका चौक से मौना नीम – नेहरू चौक – गड़खा रेलवे ओवरब्रिज पार कर नेवाजी टोला – मठिया मोड़ की ओर जाएंगे।
- मठिया मोड़ से नेवाजी टोला चौक तक का मार्ग वन-वे रहेगा, इस दिशा में वाहनों का आना निषेध रहेगा।
- याला चौक, कटहरी बाग, गांधी चौक, पुलिस लाइन मार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहन का परिचालन पूर्णतः वर्जित रहेगा।
अत्यावश्यक सेवाओं को मिलेगी छूट
जारी आदेश में कहा गया है कि यह प्रतिबंध केवल सामान्य वाहनों के लिए लागू रहेगा। आकस्मिक सेवाओं (एम्बुलेंस, अग्निशमन, पुलिस एवं सरकारी कार्य से जुड़े वाहनों) को इस आदेश से मुक्त रखा गया है।
आदेश की अवधि
यह विशेष यातायात व्यवस्था 30 अक्टूबर 2025 को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक लागू रहेगी। इस अवधि में नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्गों का ही प्रयोग करें और पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें, ताकि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



