छपरा। छपरा जंक्शन से उतरने वाले यात्रियों को लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह के एक सदस्य को भगवान बजार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है । कुछ दिनों से भोले-भाले यात्रियों को लिफ्ट देने के नाम पर अपने झांसे में लेकर समान पैसा, ज्वेलरी, लूटने वाले गिरोह सक्रिय हो गया था। जिसमें शामिल भगवान बाजार थाने की पुलिस ने सोमवार को एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अपराधी के पास से 50000 हजार रुपया नगद, एक मोबाईल तथा एक बोलेरो जब्त किया गया है। आप को बता दे की 19-04-24 को भगवान बजार थाना अंतर्गत छपरा जंक्शन के बाहर चार अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति से लिफ्ट देने के नाम पर गाड़ी में बैठाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था. जिसके बाद भगवान बजार थाना में जलालपुर थाना क्षेत्र के स्व रामकिशुन मांझी के पुत्र देववल्लम मांझी द्वारा प्राथमिक दर्ज कराई गई।
दर्ज प्राथमिक में बताया गया कि छपरा जंक्शन के बाहर खड़े थे तो एक बोलेरो गाड़ी में कुछ चार अज्ञात व्यक्ति आये और लिफ्ट देने की बात कही मेरे मना करने के बाद वो अपने झांसे में ले लिए और गाड़ी में बैठा कर रास्ते में ले जाकर नगद 70000 हजार रुपया तथा बैग छीन कर गाड़ी से धक्का देकर गिरा दिया। सारण एसपी ने जारी प्रेस रिलीज में बताया की इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी अनुसंधान के क्रम में सीसीटीवी के माध्यम से जांच कर एक अपराधी को मोतिहारी से उसके घर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है.
गिरफ्तार अपराधी की पहचान मोतिहारी जिला के डुमरी घाट थाना क्षेत्र सरैया बदुरहा निवासी आस मोहमद अंसारी के पुत्र अहमजद हुसैन के रूप में पहचान हुई है। गिरफ्तार अपराधी द्वारा घटना में संलिप्ता स्वीकार की गई है उसके निशानदेही पर लूटी गई 50000 हजार रूपया नगद, घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी एक मोबाईल, एक बैग बरामद किया गया। 19 -04-2024 को एक और बुजुर्ग तम्पति से भी गाड़ी में लिफ्ट देने के बहाने लूट की घटना को अंजाम दिया गया था.
पीड़ित भोजपुर जिला के बबूरा गांव निवासी नागेंद्र सिंह व उनकी पत्नी थी।छापेमारी दल में शामिल भगवान बजार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह, व अन्य पुलिस कर्मी थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 22, 2026छपरासरयू के तट पर सजेगा आस्था का महासंगम, पर्यटन मंत्री करेंगे गोदना-सेमरिया मेले का उद्घाटन
- November 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: पुरानी रंजिश और पैसों का विवाद बना हत्या की वजह, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
- November 22, 2026क्राइमChhapra Court News: खेलने के बहाने घर बुलाया, दूध में जहर मिलाकर चार साल के मासूम की कर दी थी हत्या, 11 साल बाद महिला दोषी करार
- November 21, 2026छपरासोनपुर मेले में जाने से पहले जान लें ट्रैफिक का नया नियम! 22 से 28 नवंबर तक बदले रहेंगे कई रास्ते, पुराने गंडक पुल पर भी पाबंदी



