छपरा

सारण DIG ने की बड़ी कार्रवाई, वायरल ऑडियो मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष निलंबित

छपरा। सारण जिले में भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में मुफस्सिल थाना के थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक विशाल आनंद को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, विशाल आनंद का एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था, जिसमें वह कथित रूप से पैसा लेन-देन की बातचीत कर रहे थे। मामले की जांच पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), सारण शिखर चौधरी से कराई गई। जांच में ऑडियो क्लिप प्रथम दृष्टया सत्य पाई गई, जिसके बाद अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की गई।

पुलिस अधीक्षक, सारण डॉ कुमार आशीष की अनुशंसा पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, सारण क्षेत्र, छपरा ने विशाल आनंद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्हें मुख्यालय पुलिस केंद्र, सारण में प्रतिनियुक्त किया गया है और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button