Saran News: बिना लाइसेंस के नहीं निकलेगा दूर्गा पूजा का जुलूस, डीजे पर पूरी तरह बैन
पूजा पंडालों का सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य, विसर्जन घाटों पर एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की तैनाती

जुलूस के लिए लाइसेंस अनिवार्य
डीएम ने स्पष्ट कहा कि सभी पूजा समितियों को जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति के किसी भी प्रकार का जुलूस नहीं निकाला जा सकेगा।
डीजे पर सख्त प्रतिबंध
सार्वजनिक आयोजनों में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिलाधिकारी ने पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि इस आदेश का हर हाल में पालन सुनिश्चित कराया जाए।
सोशल मीडिया पर पैनी नजर
डीएम ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर त्वरित और कठोर कार्रवाई की जाएगी। आईटी सेल को लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया गया है।
सुरक्षा और सेफ्टी व्यवस्था
- प्रतिमा विसर्जन मार्गों पर बिजली के तार दुरुस्त कराने का निर्देश बिजली विभाग को दिया गया है।
- ड्रोन कैमरों से विधि-व्यवस्था की निगरानी होगी।
- सभी पूजा पंडालों का सेफ्टी ऑडिट भवन प्रमंडल, बिजली विभाग और अग्निशमन विभाग के अभियंता करेंगे।
- प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। डीएम ने पूजा समितियों से भी अपने स्तर पर कैमरे लगाने की अपील की।
एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की तैनाती
महत्वपूर्ण विसर्जन घाटों पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम तैनात की जाएगी ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
असामाजिक तत्वों पर सख्ती
डीएम ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई में तेजी लाई जाए और विधि-व्यवस्था में किसी भी तरह की बाधा न आने दी जाए।
बैठक में मौजूद अधिकारी
बैठक में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), उपविकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर एसडीपीओ सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। वहीं, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी एसडीओ, एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारी भी शामिल हुए।
डीएम ने अंत में सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि दुर्गापूजा का आयोजन शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न होना चाहिए और किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा







