छपरा में बालू लदे वाहनों से वसूली करते हुए महिला दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी पकड़े गए

• महिला दरोगा समेत बिहार सैप 3 सिपाही निलंबित
छपरा। सारण में रिश्वतखोर पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ एसपी के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में छपरा के मुफस्सिल थाना के पुलिस गश्ती दल द्वारा बालू लदे ट्रैक्टर से अवैध वसूली किया जा रहा था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो के आधार पर एसपी ने कार्रवाई करते हुए महिला दरोगा समेत चार बिहार सैप पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है। निलंबित पुलिस कर्मियों पर मुफ्फसिल थाना में एफआईआर भी दर्ज कराया गया है।
एसपी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि वायरल वीडियो में मुफस्सिल थाना के महिला सहायक अवर निरीक्षक प्रतिमा कुमारी, सैप के चालक घरभरण राम, सिपाही खेमचंद कुमार, सिपाही हरेंद्र राय शामिल है। एसपी ने बताया कि वायरल वीडियो के जांच में सही पाया गया है। जिसके आधार पर सभी दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर एफआईआर दर्ज किया गया है। दरोगा समेत सभी दोषी पुलिस कर्मियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
एसपी ने आम जनों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी पुलिस पदाधिकारी द्वारा अवैध वसूली, आदि का ऑडियो वीडियो साक्ष्य उपलब्ध होने पर सीधा हमारे व्हाट्सएप नंबर पर भेज सकते हैं। साक्ष्य उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों का पहचान गोपनीय रखा जाएगा। उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। आमजनों से अपील है कि ऐसे पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय करने में ज्यादा से ज्यादा सहयोग करें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



