सारण के रणवीर ने नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

छपरा। सारण के रणवीर कुमार ने नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। एक बार फिर सारण जिले का नाम राज्यस्तर पर रोशन हुआ है। सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड के समसुद्दीनपुर गांव निवासी रिटायर्ड आर्मी जवान रमेश राय के पुत्र रणवीर कुमार ने नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर अपने परिवार गांव के साथ-साथ जिले का नाम रोशन किया है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप प्रतियोगिता में रणवीर ने बिहार का प्रतिनिधित्व किया था। जिसमें रणवीर ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 58KG श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया। सम्बो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के द्वारा यह आयोजन किया गया था।
रणवीर कुमार के इस उपलब्धि पर बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने विशेष रूप से बधाई दी है। मंत्री ने रणवीर कुमार के समर्पण और दृढ़ता की सराहना की है। वह इंटरनेशनल स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट के बीबीए 2021-24 बैच का छात्र है। नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में रणवीर ने इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मैंनेजमेंट का प्रतिनिधित्व किया था।
जिसमें रणविजय ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम हासिल कर अपने स्कूल व जिला समेत प्रदेश का नाम रौशन किया है। संस्था के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए रणवीर के उज्जवल भविष्य की बधाई दी है तथा सम्मानित किया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारMay 26, 2026Bihar Darshan: बिहार सरकार का नया फरमान, अफसरों को परिवार संग करना होगा पर्यटन भ्रमण
Railway UpdateMay 26, 2026Summer Special Train: छपरा के रास्ते आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
छपराMay 26, 2026सारण में बाढ़ का खतरा! प्रशासन ने शुरू की बड़ी तैयारी, जानिए क्या-क्या इंतजाम हुए
करियर – शिक्षाMay 26, 2026Rojagar Mela Chhapra: छपरा में लगेगा नियोजन मेला, 100 युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका







