सतर्कता और स्वच्छता अपनाएं , डेंगू की कहर से बचें

-घर के आस-पास जलजमाव न होने दें
-लक्षण नजर आते ही करें चिकित्सक से संपर्क
छपरा। बारिश का मौसम लगभग खत्म हो चुका है लेकिन अभी भी डेंगू का कहर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब डेंगू मलेरिया जैसे मच्छर जनित रोगों के प्रकोप से सभी को चिंताजनक परिस्थिति का सामना करना पड़ रहा है। हालाँकि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इनसे निपटने के लिए अलर्ट मोड़ में है लेकिन विभाग की एक तरफ़ा मुहिम तब तक कारगर नहीं हो सकती जब तक समुदाय भी डेंगू के लक्षणों और इससे बचाव के प्रति जागरूक और सतर्क न हो जाये।
सीएस डॉ सागर दुलाल सिन्हा ने कहा कि डेंगू मच्छर जनित रोग है, जो एक गंभीर बीमारी की श्रेणी में आता है।
डेंगू से बचाव के लिए लोगों को साफ- सफाई एवं जागरूकता जरूरी है। फिलहाल जिले के कुछ प्रखंडों में डेंगू के मामले ज्यादा आ रहे हैं। जिसपर नियंत्रण करने का प्रयास जारी है। इसलिए डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। मच्छर रोधी दवा का छिड़काव किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पतालों में डेंगू वार्ड बनाये गए हैं ताकि डेंगू के मरीजों का समुचित उपचार किया जा सके|
डेंगू का सबसे बड़ा कारण घर के आस पास जलजमाव व गंदगी:
जिले के अधिक आबादी वाले क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन की कम एवं बरसात के पानी का सही से निष्कासन नहीं होने के कारण गंदे पानी का जलजमाव एवं सड़कों तथा गलियों में गंदगी का फैलाव डेंगू प्रसार का सबसे बड़ा कारण है। लोग डेंगू के प्रति सचेत रहें। घर के आसपास पानी का जमाव नहीं होने दें। इससे मच्छर नहीं पनपेगा और आपका डेंगू से बचाव होगा। बरसात के कुछ महीने ऐसे होते हैं जब ना गर्मी ज्यादा है और ना ही सर्दी अधिक होती है। ऐसे मौसम में डेंगू के मच्छर ज्यादा पनपते और डेंगू मरीजों के ज्यादा मामले सामने आते हैं। इसलिए अभी सावधान रहने की जरूरत है।
डेंगू और कोरोना के बुखार में कोई समानता नहीं , अन्य लक्षणों पर भी गौर करें:
हालांकि डेंगू भी अपने साथ बुखार ले कर आता है। लेकिन इसकी तुलना कोरोना या अन्य किसी बुखार से ना करें। यह एडीज मच्छर के काटने से फैलता है जो खासकर बरसात के मौसम मे ज्यादा पनपते। यह दिन में ही काटते हैं। इसलिए 3 से 7 दिन तक लगातार बुखार, सिर में दर्द, पैरों के जोड़ों व आंख के पीछे तेज दर्द, चक्कर एवं उल्टी आना, शरीर पर लाल चकत्ते जैसे लक्षण दिखे तो तुरंत जांच कराकर पता लगाएँ की यह डेंगू है या अन्य किसी रोग के लक्षण।
रोग प्रसार से बचने के लिए ध्यान देने योग्य बातें:
• घर में साफ सफाई पर ध्यान रखें
• कूलर एवं गमले का पानी रोज बदलें
• सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें
• मच्छर भागने वाली क्रीम का इस्तेमाल दिन में करें
• पूरे शरीर को ढकने वाले कपडे पहनें एवं कमरों की साफ़-सफाई के साथ उसे हवादार रखें
• आस-पास गंदगी जमा नहीं होने दें
• जमा पानी एवं गंदगी पर कीटनाशक का प्रयोग करें
• डेंगू के लक्षण मिलने पर तुरंत ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



