छपरा के रास्ते माता वैष्णो देवी के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, माँ का दर्शन करना होगा आसान

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 04606/04605 श्री मातावै ष्णो देवी कटरा-गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा वाया गाजीपुरसिटी, बलिया, सुरेमनपुर, तथा छपरा ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से 02 से 30, मई, 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा गुवाहाटी से 05 मई से 02 जून, 2025 तक प्रत्येक सोमवार को 05 फेरों के लिये किया जायेगा।
श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-गुवाहाटी ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी
04606 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-गुवाहाटी ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 02 से 30, मई, 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 21.30 बजे प्रस्थान कर शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) से 22.05 बजे, जम्मू तवी से 23.20 बजे, दूसरे दिन पठानकोट कैंट से 01.05 बजे, जलंधर कैण्ट से 02.57 बजे, ढंडारी कलां से 04.20 बजे, अम्बाला कैण्ट से 06.05 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 06.48 बजे, सहारनपुर से 07.30 बजे, मुरादाबाद से 10.35 बजे, बरेली से 12.02 बजे, शाहजहाँपुर से 13.12 बजे, लखनऊ से 16.20 बजे, सुल्तानपुर से 18.30 बजे, जौनपुर सिटी से 19.35 बजे, जौनपुर से
20.00 बजे, गाजीपुर सिटी से 21.40 बजे, बलिया से 22.35 बजे, सुरेमनपुर से 23.08 बजे, तीसरे दिन छपरा
से 00.15 बजे, हाजीपुर से 01.45 बजे, बरौनी से 03.35 बजे, बेगूसराय से 03.57 बजे, खगड़िया से 04.40 बजे, नौगछिया से 05.40 बजे, कटिहार से 07.40 बजे, किशनगंज से 09.15 बजे, न्यू जलपाई गुड़ी से 10.50 बजे, न्यू कूचबिहार से 12.55 बजे, न्यू बोगाईंगांव से 15.05 बजे, गोलपारा टाउन से 15.50 बजे तथा कामाख्या से 18.50 बजे छूटकर गुवाहाटी 19.10 बजे पहुंचेगी ।
वापसी यात्रा का समय सारणी
वापसी यात्रा में 04605 गुवाहाटी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 05 मई से 02 जून, 2025 तक प्रत्येक सोमवार को गुवाहाटी से 23.20 बजे प्रस्थान कर कामाख्या से 23.45 बजे, दूसरे दिन गोलपारा टाउन से 02.22 बजे, न्यू बोगाईंगांव से 03.25 बजे, न्यू कूचबिहार से 05.10 बजे, न्यू जलपाई गुड़ी से 07.10 बजे, किशनगंज से 08.15 बजे, कटिहार से 10.35 बजे, नौगछिया से 11.25 बजे, खगड़िया से 12.20 बजे, बेगूसराय से 12.52 बजे, बरौनी से 13.40 बजे, हाजीपुर से 15.45 बजे, छपरा से 17.55 बजे, सुरेमनपुर से 18.17 बजे, बलिया से 19.05 बजे, गाजीपुर सिटी से 20.05 बजे, जौनपुर से 22.10 बजे, जौनपुर सिटी से 22.35 बजे, सुल्तानपुर से 23.55 बजे, तीसरे दिन लखनऊ से 02.05 बजे, शाहजहाँपुर से 04.25 बजे, बरेली से 05.25 बजे, मुरादाबाद से 07.05 बजे, सहारनपुर से 10.10 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 10.45 बजे, अम्बाला कैण्ट से 11.45 बजे, ढंडारी कलां से 13.20 बजे, जलंधर केैण्ट से 14.37 बजे, पठानकोट कैंट से 16.20 बजे, जम्मूतवी से 18.35 बजे तथा शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) से 20.02 बजे छूटकर श्री माता वैष्णो देवी कटरा 20.45 बजे पहुंचेगी ।
20 कोच लगाए जाएंगे
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 18 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



