Summer Special Train: बनारस से लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक चलेगी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन
बनारस। रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये 01053/01054 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 09 अप्रैल से 26 जून, 2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं वृहस्पतिवार को तथा बनारस से 10 अप्रैल से 27 जून, 2025 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को 24 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
यहां देखिए समय और रूट
01053 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस द्विसाप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 09 अप्रैल से 26 जून, 2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं वृहस्पतिवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12.15 बजे प्रस्थान कर ठाणे से 12.38 बजे, कल्याण से 12.55 बजे, ईगतपुरी से 14.45 बजे, नासिक रोड से 15.15 बजे, जलगांव से 18.48 बजे, भुसावल से 19.15 बजे, खण्डवा से 21.00 बजे, दूसरे दिन इटारसी से 00.01 बजे, पिपरिया से 00.52 बजे, नरसिंहपुर से 01.55 बजे, मदन महल से 03.25 बजे, कटनी से 04.50 बजे, मैहर से 06.40 बजे, सतना से 07.15 बजे, मानिकपुर से 09.02 बजे, प्रयागराज छिवकी से 11.05 बजे तथा वाराणसी से 15.50 बजे छूटकर कर बनारस 16.05 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा की समय सारणी
वापसी यात्रा में 01054 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 10 अप्रैल से 27 जून,2025 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को बनारस से 20.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन प्रयागराज छिवकी से 02.00 बजे, मानिकपुर से 04.22 बजे, सतना से 05.35 बजे, मैहर से 05.57 बजे, कटनी से 07.10 बजे, मदन महल से 09.40 बजे, नरसिंहपुर से 10.55 बजे, पिपरिया से 12.20 बजे, इटारसी से 15.15 बजे, खण्डवा से 18.13 बजे, भुसावल से 20.15 बजे, जलगांव से 20.42 बजे, नासिक रोड से 23.40 बजे, तीसरे दिन ईगतपुरी से 01.15 बजे, कल्याण से 02.50 बजे तथा ठाणे से 03.13 बजे छूटकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 04.40 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 13, 2026छपरासारण के दो घरों में लगी भीषण आग, जिंदा जलकर आठ साल की बच्ची की मौत
- November 13, 2026छपरासारण के DM वैभव श्रीवास्तव समेत बिहार के 10 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन, 1 जनवरी से मिलेगा अपर सचिव स्तर का वेतनमान
- November 12, 2026छपरासारण के मांझी के रामघाट को मिली नई पहचान, 8.20 करोड़ से विकसित रिवर फ्रंट का सीएम ने किया लोकार्पण
- November 12, 2026राजनीतिChhapra Crime News: दस साल से पुलिस को चकमा दे रहा डकैती का आरोपी गिरफ्तार, STF के साथ सारण पुलिस की कार्रवाई



