रिविलगंज में चौकीदारों ने काला बिल्ला लगाकर किया प्रदर्शन

रिविलगंज (सारण)।चौकीदारों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। जिले के रिविलगंज प्रखंड के सभी चौकीदारों ने रविवार को रिविलगंज थाना परिसर में कला बिल्ला लगाकर धरना प्रदर्शन किया। चौकीदार रजनीकांत ने बताया कि सरकार हमलोगों के साथ दोहरी नीति अपना रही है।सरकार स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति अधिनियम 2014 के नियम को लागू करे। इसके साथ साथ विधानसभा में अध्यादेश लाकर पूर्व के चौकीदार संवर्ग का लाभ प्रदान करें।
चौकीदार दिन-रात कार्य करते हैं। लेकिन सरकार के द्वारा इन्हें पर्याप्त सुविधा प्रदान नहीं की जा रही है। जिसके कारण चौकीदारों की स्थिति ठीक नहीं है।
पूर्व के चौकीदारों की तरह वर्तमान चौकीदारों को भी लाभ मिलना चाहिए। इस मौके पर लाल बाबू, धनजीत कुमार यादव, कमेशर यादव, लखन कुमार, अभिमन्यु पासवान, ध्रुव कुमार सिंग, जगमोहन राय, चंद्रमा मांझी ,इत्यादि मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 30, 2026सारण में सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों की अब खैर नहीं, निगरानी के लिए बनेगी पेट्रोलिंग टीम
छपराMay 30, 2026एक वोट ने बदल दिया खेल! कांटे की टक्कर में जीते विकास सिंह, पप्पू और दिनेश
छपराMay 30, 2026सारण-सीवान को जोड़ने वाले ताजपुर पुल का NIT पटना की टीम करेगी जांच
बिहारMay 30, 2026NFHS-6 Survey Report: बिहार में ‘डबल हेल्थ संकट’! गांव में कुपोषण, शहरों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा







