आर्मी जवान को राजकीय सम्मान के साथ दी गयी अंतिम विदाई, पोखरे में डूबने से हुई थी मौत
रिविलगंज के टेकनिवास गांव का था निवासी, असम में तैनात था जवान बसंत राम
छपरा| देश की सेवा में समर्पित एक वीर सपूत को आज उनके गांव में नम आंखों और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकनिवास गांव निवासी 39 वर्षीय आर्मी जवान बसंत राम की बुधवार को पोखरे में डूबने से मौत हो गई थी। गुरुवार को उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार सेमरिया मुक्तिधाम घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
Saran News: सारण में श्रावणी मेला और मुहर्रम के दौरान ड्रोन कैमरा से होगी लाइव मॉनिटरिंग, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध |
बसंत राम भारतीय सेना में कार्यरत थे और वर्तमान में असम में तैनात थे। कुछ दिन पहले ही वह छुट्टी पर अपने गांव लौटे थे। बुधवार की सुबह शौच के बाद हाथ-पैर धोने के लिए गांव के पोखरे पर गए थे, जहां पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए।
Train News: छपरा जंक्शन से होकर चलने वाली लालकुआं-कोलकता एक्सप्रेस समेत 2 ट्रेनों का हुआ अवधि विस्तार |
स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और तत्काल छपरा सदर अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और सेना के जवान उनके अंतिम दर्शन को उमड़ पड़े।
राजकीय सम्मान के साथ विदाई
सेना की टीम द्वारा पूरे सैन्य सम्मान के साथ जवान को अंतिम विदाई दी गई। आर्मी के जवानों ने तीन राउंड फायरिंग कर सलामी दी। जवान के बेटे ऋतू राज ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। जवान की असमय मौत से पूरा टेकनिवास गांव शोक में डूबा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के बुजुर्गों ने बताया कि बसंत राम शुरू से ही मिलनसार और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत थे। उनका इस तरह जाना पूरे इलाके के लिए अपूरणीय क्षति है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 13, 2026छपरासारण के दो घरों में लगी भीषण आग, जिंदा जलकर आठ साल की बच्ची की मौत
- November 13, 2026छपरासारण के DM वैभव श्रीवास्तव समेत बिहार के 10 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन, 1 जनवरी से मिलेगा अपर सचिव स्तर का वेतनमान
- November 12, 2026छपरासारण के मांझी के रामघाट को मिली नई पहचान, 8.20 करोड़ से विकसित रिवर फ्रंट का सीएम ने किया लोकार्पण
- November 12, 2026राजनीतिChhapra Crime News: दस साल से पुलिस को चकमा दे रहा डकैती का आरोपी गिरफ्तार, STF के साथ सारण पुलिस की कार्रवाई



