भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर रिविलगंज में निकला भव्य शोभायात्रा, राम नाम से गूंज उठा गौतम नगरी

छपरा। भगवान श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा के दौरान बुधवार को रिविलगंज शहर का कोना- कोना श्रद्धालु भक्तों से पट गया था। गौतम स्थान रिविलगंज एक बार फिर रामधुन में मग्न हो गया था। जय श्रीराम.. जय बजरंगबली.. आदि धार्मिक गगनचुम्बी जयकारा लगाते एवं भगवा झंडा लहराते श्रद्धालुओं का जत्था प्रभु श्रीराम एवं वीर बजरंगबली की प्रतिमाओं के साथ चल रहा था। देवी-देवताओं की भव्य एवं आकर्षक प्रतिमाओं के साथ धार्मिक एवं मनमोहक झांकियां, गाजे-बाजे, डीजे, आदि श्रद्धालुओं में जोश एवं उत्साहित कर रही थी। चलंत स्टेज पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम चैता आदि का आयोजन लोगों को मनोरंजन करा रहे थे।
श्रद्धालुओं में भगवान के प्रति भक्ति सर चढ़ बोल रही थी। चैत्र नवरात्र के नवमी तिथि के विशेष शुभ दिन बुधवार को शहर से लेकर गाँव तक लोगों की घरों तथा देवालयों में पूजा-अर्चना हुई। जिससे पुरा क्षेत्र भक्तिभाव में सराबोर था। श्रीराम लखन दास मठिया बैजू टोला, माँ चन्द्रघंटा मंदिर शोभायात्रा समिति बजरंग दल आनंद नगर, महावीर मंदिर शोभायात्रा यात्रा समिति जीआर हाई स्कूल चौक, शोभायात्रा समिति सेमरिया आदि द्वारा भव्य आकर्षक एवं विशाल श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा निकाला गया था।
शोभायात्रा इनई से होते हुए सेंगर टोला, नयका बड़का बैजू टोला, गोदना मोड़, रिविलगंज बाजार होते हुए सेमरिया श्रीनाथ बाबा मंदिर घाट पहुंची।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज
- July 14, 2026Railway UpdateSpecial Train: छपरा के रास्ते चलने वाली मऊ-कोलकता स्पेशल ट्रेन का परिचालन अवधि बढ़ा, समय में हुआ बदलाव
- July 14, 2026Railway Updateछपरा के रास्ते चलने वाली ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन का 21 फेरों के लिए अवधि विस्तार
- July 14, 2026छपरासारण में 900 एकड़ सरकारी जमीन की जमाबंदी रद्द, अवैध कब्जे के खिलाफ DM का बड़ा एक्शन



