रेलवे के AGM ने छपरा जंक्शन का किया निरीक्षण, बोले- जल्द शुरू होगा सेकंड एंट्री गेट

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबन्धक दिनेश कुमार सिंह ने गोरखपुर -छपरा विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण कर मानसून में सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचलन,ट्रैक क्लियरेंस एवं सिगनल की स्पष्ट दृश्यता हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिया साथ ही ट्रैक के किनारों पर उगे वृक्षों एवं झाड़ियों की छँटाई का भी निर्देश दिया। विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान अपर महाप्रबन्धक ने संरक्षा के साथ-साथ इस खण्ड पर पड़ने वाले स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों का संज्ञान लिया।
अपने निरीक्षण के क्रम में डीके सिंह गाड़ी सं 12554 वैशाली एक्सप्रेस से विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए अपराह्न छपरा जं स्टेशन पहुँचे । अपर महाप्रबंधक ने छपरा जं स्टेशन के विस्तार एवं विकास के अंतर्गत स्टेशन तथा यार्ड में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यो का गहन निरीक्षण किया। उन्होनें छपरा जं स्टेशन के विस्तार के साथ नवीनीकृत प्रवेश द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया के विस्तार, प्लेटफार्मो शेडों के बदलाव, पे एण्ड यूज प्रसाधन के निर्माण तथा यात्रियों की सुविधा हेतु प्रतीक्षालयों के आधुनिकीकरण व सौंदर्यीकरण, बैठने की समुचित व्यवस्था,स्टेशन पर उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं के साइनेज, स्टेशन के नाम ग्लोसाइन बोर्ड, स्टेशन एवं यार्ड के जल निकासी (वाटर ड्रेनेज), यात्री आरक्षण केन्द्र भवन एवं उसमें आरक्षित- अनारक्षित टिकट काउंटरों का निरीक्षण किया ।
इसके उपरान्त उन्होंने छपरा जं स्टेशन के दूसरे छोर पर बन रहे द्वितीय प्रवेश द्वार ,अप्रोच रोड, टिकट बुकिंग कार्यालय , रिसेप्शन एरिया , पार्सल बुकिंग कार्यालय , दूसरे पैदल उपरिगामी तथा नवनिर्मित प्लेटफॉर्मों का निरीक्षण किया । इसके पश्चात अपर महाप्रबंधक ने स्टेशन पर स्थित डीजल लॉबी का निरीक्षण किया और सी एम एस कियॉस्क पर साइन ऑन-ऑफ , ब्रीथ एनालाइजर एवं ड्यूटी बुकिंग रजिस्टर की जाँच की। तदुपरान्त उन्होंने स्टेशन परिसर में स्थित गार्ड-लोको पायलट रनिंग रूम का निरीक्षण किया और रनिंग रूम में कर्मचारियों को मिलने वाली सुख-सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। अंत में उन्होंने ने रेलवे सुरक्षा बल बैरेक का निरीक्षण कर नियमित पेट्रोलिंग,आकस्मिक जाँच अभियान एवं रेल संपत्ति की सुरक्षा से जुड़े क्राइम ग्राफ का अवलोकन किया और अपराध नियंत्रण शाखा के सुरक्षा कर्मियों की सराहना की।
इस अवसर पर उनके साथ वाराणसी मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) रोशन लाल यादव , वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय सत्यम सिंह, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजिनियर द्वितीय यशवीर सिंह ,वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) पंकज केशरवानी,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(कर्षण) आर. एन .सिंह,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(परिचालन) अनिल कुमार श्रीवास्तव, मंडल परिचालन प्रबन्धक रतन दिप गुप्ता,मंडल वाणिज्य प्रबंधक रमेश पाण्डेय, सहायक मंडल इंजीनियर छपरा एके राय सहित वरिष्ठ पर्वेक्षक एवं स्टेशन के रेल कर्मचारी उपस्थित थे ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद
- October 22, 2026छपराछपरा में तनिष्क का धमाकेदार धनतेरस ऑफर, सोने के गहनों पर 20% और डायमंड पर 25% तक की छूट



